Wagh Bakri चाय कंपनी के मालिक का 49 साल की उम्र में निधन, आवारा कुत्तों के अटैक का शिकार हुए थे पराग देसाई

Wagh Bakri Tea: पराग अपने घर के पास वॉक पर निकले थे जिसके बाद कुछ कुत्ते उनपर भौंकने लगे। खुद को आवारा कुत्तों के हमले से बचाने के दौरान...

0
99
parag desai wagh bakri tea
parag desai wagh bakri tea

Wagh Bakri Tea: वाघ बकरी ब्रांड आज देश की बड़ी चाय कंपनियों में शुमार है। बता दें, इस चाय समूह के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का रविवार देर शाम अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। दरअसल, 49 वर्षीय देसाई पर उनके घर के बाहर मौजूद स्ट्रीट डॉग्स ने हमला बोला था, इसी हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पराग देसाई को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

FotoJet 2023 10 23T133556.452
Parag Desai

Wagh Bakri Tea: आवारा कुत्तों के हमले का हुए थे शिकार

खबरों के मुताबिक, 15 अक्टूबर की शाम को पराग अपने घर के पास वॉक पर निकले थे। शाम के वक्त कुछ कुत्ते उनपर भौंकने लगे। खुद को आवारा कुत्तों के हमले से बचाने के दौरान वो फिसलकर जमीन पर गिर गर गए थे, जिससे उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था। अब कंपनी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा की है। कंपनी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “गहरे दुख के साथ, हम अपने प्रिय पराग देसाई के दुखद निधन की सूचना देते हुए दुखी हैं।”

Wagh Bakri Tea: कौन हैं पराग देसाई?

देसाई वाघ बकरी चाय समूह के प्रबंध निदेशक रसेश देसाई के पुत्र थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी विदिशा और बेटी परीशा हैं। वे ग्रुप की सेल्स, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट डिपार्टमेंट का नेतृत्व कर रहे थे। इसके साथ ही वो एक टी टेस्टिंग एक्सपर्ट भी थे। देसाई न केवल चाय के बारे में भावुक थे, बल्कि स्थिरता परियोजनाओं में भी सक्रिय रूप से शामिल थे और यात्रा और वन्यजीवों में उनकी रुचि थी।

2 हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार

आज वाघ बकरी भारत की अग्रणी डिब्बाबंद चाय कंपनियों में से एक है, जिसका कारोबार 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है और 5 करोड़ किलोग्राम से अधिक चाय वितरित कर रही है। वाघ बकरी चाय समूह 24 भारतीय राज्यों में काम करता है और लगभग 60 देशों को अपने उत्पादों का निर्यात करता है। देसाई के दृष्टिकोण ने चाय लाउंज की शुरुआत की, जिससे ई-कॉमर्स, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों में कंपनी की उपस्थिति मजबूत हुई।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here