देश की भारतीय अर्थव्यवस्था भले ही अस्थिर हो, लेकिन देश के कारोबारियों की संपत्ति में कोई कमीं नहीं,बल्कि इन कारोबारियों की संपत्ति में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। सालों से चली आ रही अमीरी- गरीबी की खाई और गहरी होती जा रही है। गरीब और गरीब होता जा रहा है तो वहीं अमीर और अमीर होता जा रहा है। अडानी की संपत्ति (नेट वर्थ) में 125 फीसदी का इजाफा हुआ तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के असेट में 80 फीसदी वृद्धि हुई।

ब्‍लूमबर्ग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार साल 2017 में गौतम अडानी की संपत्ति सबसे तेजी से बढ़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक अडानी की नेट वर्थ में 125 फीसदी का इजाफा हुआ। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी पीछे नहीं हैं। इनकी असेट में 80 फीसदी वृद्धि हुई है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार भारत के सबसे बड़े पोर्ट ऑपरेटर और अडानी समूह के संस्थापक गौतम अडानी की संपत्ति पिछले साल 124.6 फीसदी की गति से बढ़ी। जनवरी 2017 में उनकी नेटवर्थ 4.63 अरब डॉलर थी। जो कि दिसंबर 2017 में बढ़कर 10.4 अरब डॉलर (करीब 660 अरब रुपये) हो गई। कमाई के मामले में अडानी के बाद रिटेल चेन डी-मार्ट के मालिक राधाकृष्ण दमानी हैं। उनकी संपत्ति करीब 80 फीसदी उछाल के साथ बढ़ी। मार्च 2017 में उनकी संपत्ति 3.88 अरब डॉलर थी और अब 6.96 अरब डॉलर (करीब 441.30 अरब रुपये) हो चुकी है।

वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति 2017 में 77.53 फीसदी की गति से बढ़ी और 22.70 अरब डॉलर से बढ़कर 40.30 अरब डॉलर (करीब 2536 अरब रुपये) हो गई। दुनिया के सबसे बड़े अमीरों की सूची में इस समय वह 20वें स्थान पर हैं। कुमार बिड़ला, अजीम प्रेमजी, उदय कोटक, विक्रम लाल और लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति क्रमश: 50.41%, 46.72%, 44.87%, 44.03% और 36.11% बढ़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here