Bharat Jodo Yatra के 100 दिन पूरे, क्या चल पाया देश में राहुल गांधी का जादू?

शुक्रवार को सुबह 6 बजे यात्रा दौसा के नांगल राजावतान में मीणा हाईकोर्ट से शुरू हुई है।

0
179
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, क्या चल पाया देश में राहुल गांधी का जादू?
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, क्या चल पाया देश में राहुल गांधी का जादू?

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा को अब 100 दिन पूरे हो गए हैं। देश में अपनी सियासी जमीन को तलाशने निकले राहुल गांधी को सड़क पर 16 दिसंबर यानी आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। राहुल गांधी 2800 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर चुके हैं। यात्रा अब तक देश के 7 राज्यों से होकर गुजर चुकी है।

इनमें केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं और अब यात्रा 8वें राज्य राजस्थान में हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन पूरे होने पर शुक्रवार को राहुल गांधी जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 16 दिसंबर कांग्रेस के लिए न सिर्फ पदयात्रा के 100 दिन पूरे होने की उपलब्धि का दिन है बल्कि आज ही के दिन को पार्टी विजय दिवस के रूप में मनाती है।

Bharat Jodo Yatra: जयपुर में राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

शुक्रवार को सुबह 6 बजे यात्रा दौसा के नांगल राजावतान में मीणा हाईकोर्ट से शुरू हुई है। यात्रा पहले चरण में 22 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी। सुबह करीब 11 बजे दौसा गिरिराज धरण मंदिर पदयात्रा पहुंचेगी। इसके बाद राहुल गांधी जयपुर के लिए रवाना होंगे। जयपुर में राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बात करेंगे और अपने अब तक के अनुभवों को साझा करेंगे। इसके अलावा पदयात्रा के लिए आज नया थीम सॉन्ग लॉन्च किया जाएगा।

Bharat Jodo Yatra: कितना चला राहुल गांधी का जादू?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भले ही गांधी परिवार से संबंध रखते हो, लेकिन हर बार उन्हें अलोचनाओं का सामना करना पड़ा। राहुल गांधी की छवि देश में एक ‘युवराज’ के तौर पर ही मानी जाती रही है जो जमीन से जुड़ा नहीं है बल्कि केवल हवाई सफर करने वाली हस्तियों में शुमार है। मगर भारत जोड़ो यात्रा ने राहुल गांधी के लुक के साथ उनकी छवि भी बदली है।

Bharat Jodo Yatra के 100 दिन पूरे, क्या चल पाया देश में राहुल गांधी का जादू?
Bharat Jodo Yatra के 100 दिन पूरे, क्या चल पाया देश में राहुल गांधी का जादू?

ये कहना गलत नहीं होगा कि अब उन्हें एक गंभीर नेता के रूप में देखा जाने लगा है। इस पदयात्रा में राहुल गांधी के अलग-अलग रूपों को देश ने देखा है। चाहे बारिश में खड़े होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करना हो या फिर बिना किसी सुविधा के पैदल गर्मी, धूल, तेज हवा के बीच चलते हुए राहुल गांधी नजर आए हैं।

कांग्रेस इस यात्रा को 2024 के चुनाव से जोड़कर नहीं देखती और न ही वो उसे चुनावी फायदे के लिए की गई यात्रा मानती है। कांग्रेस के इस यात्रा को करने के पीछे उद्देश्य है केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान। हालांकि, देशभर में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा करवाने से उनकी लोकप्रियता का सीधा फायदा आने वाले चुनावों में होगा।

Bharat Jodo Yatra: राहुल के संघ बड़े चेहरे कदम से कदम मिलाते दिखे

दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा अब उत्तर भारत की ओर बढ़ती जा रही है। इस यात्रा में लेखक, अभिनेता, सोशल साइंटिस्ट, इकोनॉमिस्ट सभी जुड़े। अब तक यात्रा में राहुल के साथ पदयात्रा करने वालों में आरबीआई के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन, पूजा भट्ट, रिया सेन, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी बड़ी हास्तियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here