APN News Live Updates: बड़ा हादसा! गैस सिलेंडर फटने से मकान गिरा, 1 महिला की मौत, 3 लोग मलबे में दबे

0
167
APN News Live Updates
APN News Live Updates

APN News Live Updates: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सिलेंडर फटने से मकान गिर गया है। वहीं हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं 3 अन्य लोगों के दबे होने की बात बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि 4 कमरों के मकान में 2 कमरों की छत गिरी है। तेज धमाके के बाद आसपास के लोग घर से बाहर आए तो उन्होंने मलबे में ही लोगों के दबे हुए देखा तो मदद के लिए पुलिस को बुलाया।

“आतंकवाद का एपिसेंटर है…” S. Jaishankar ने पाकिस्तान की मंत्री हिना रब्बानी के बयान पर दिया मुंह तोड़ जवाब

S.Jaishankar:
S.Jaishankar:

S.Jaishankar: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दूसरी बार पाकिस्तान को लताड़ा है। अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को दुनिया में आतंकवाद का ‘एपिसेंटर’ बताया है। उन्होंने कहा कि 2 साल के कोरोना काल के बावजूद वैश्विक समुदाय ये नहीं भूला कि आतंकवाद की जड़ कहां है। दरअसल, एस जयशंकर ने यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में एक पत्रकार द्वारा पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी के बयान से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा है। पढ़ें विस्तार से..

Bharat Jodo Yatra के 100 दिन पूरे, क्या चल पाया देश में राहुल गांधी का जादू?

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, क्या चल पाया देश में राहुल गांधी का जादू?
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, क्या चल पाया देश में राहुल गांधी का जादू?

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा को अब 100 दिन पूरे हो गए हैं। देश में अपनी सियासी जमीन को तलाशने निकले राहुल गांधी को सड़क पर 16 दिसंबर यानी आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। राहुल गांधी 2800 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर चुके हैं। यात्रा अब तक देश के 7 राज्यों से होकर गुजर चुकी है। पढ़ें विस्तार से…

दिल्ली की सड़कों पर पूरी रात ‘निर्भया’ के साथ होती रही थी दरिंदगी, जानें 10 सालों में क्या कुछ बदला…

DNirbhaya Rape Case 2012:
Nirbhaya Rape Case 2012:: 16 दिसंबर की वो काली रात जब बर्बरता की सारी हदें हुई पार, निर्भया कांड के 10 साल बाद क्या सुधरी महिलाओं की स्थिति

Nirbhaya Rape Case 2012: 16 दिसंबर 2021 की वो भयावह रात जिसने हर भारतीय की रूह को हिला कर रख दिया था। जी हां हम बात कर रहे हैं उस रात की जब देश की बेटी निर्भया के साथ जघन्य अपराध हुआ था। दिल्ली की सड़कों पर उस रात हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई थी जिसे आज भी देश भुला नहीं सका है। आज निर्भया गैंगरेप को 10 साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन मुनिरका में चलती बस में निर्भया का सामूहिक बलात्कार हुआ था और आरोपियों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी थी। पढ़ें विस्तार से..

पेज अपडेट जारी है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here