‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 62वें दिन महाराष्ट्र पहुंचे राहुल गांधी, गुरुद्वारे में मत्‍था टेककर की यात्रा शुरु

बता दें कि 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा ने अपने 61 दिन पूरे कर लिए हैं।

0
99
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के 62वें दिन महाराष्ट्र पहुंचे राहुल गांधी, गुरुद्वारे में मत्‍था टेककर यात्रा की शुरु
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के 62वें दिन महाराष्ट्र पहुंचे राहुल गांधी, गुरुद्वारे में मत्‍था टेककर यात्रा की शुरु

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका है। नांदेड़ जिले में स्थित यादगार बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह जी के गुरुद्वारे पहुंचकर राहुल गांधी ने अरदास की। तेलंगाना से सोमवार रात को महाराष्ट्र के नांदेड़ में यात्रा ने प्रवेश किया।इस बात की जानकारी खुद कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई। इस मौके पर राहुल गांधी के साथ कई अन्य लोग भी नजर आए।

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के 62वें दिन महाराष्ट्र पहुंचे राहुल गांधी, गुरुद्वारे में मत्‍था टेककर यात्रा की शुरु
Bharat Jodo Yatra:

Bharat Jodo Yatra: 15 दिनों तक महाराष्ट्र में रहेगी पदयात्रा

गौरतलब है कि सोमवार रात राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने महाराष्ट्र में प्रवेश किया। यहां आने के बाद वह गुरुनानक जंयती के मौके पर गुरुद्वारे पहुंचे। राहुल गांधी ने मशाल के साथ महाराष्ट्र की सीमा में प्रवेश किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई।

बता दें कि मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा गुरुद्वारे से शुरू हुई जो कि बाद में बिलोली जिले के अटकली में रुकेगी। शाम 4 बजे यात्रा फिर शुरू होगी। जो भोपाला में रुकेगी। महाराष्ट्र में यात्रा 15 दिनों तक चलेगी। जिसमें राहुल गांधी राज्य में अलग-अलग लोगों से मिलेंगे।

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के 62वें दिन महाराष्ट्र पहुंचे राहुल गांधी, गुरुद्वारे में मत्‍था टेककर यात्रा की शुरु

बता दें कि 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा ने अपने 61 दिन पूरे कर लिए हैं। अब तक की यात्रा में राहुल गांधी के सात चल रही इस पदयात्रा में समर्थकों का हुजूम देखा गया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ये भारत जोड़ो यात्रा का अंत श्रीनगर में किया जाएगा। राहुल गांधी के नेतृ्तव में 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा तेलंगाना से मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के देगलुर पहुंची है।

इस दौरान राहुल गांधी दो रैलियों में जनता को संबोधित भी करेंगे। जो कि 10 नवंबर और 18 नवंबर को आयोजित कि जाएंगी। कांग्रेस की इस यात्रा में अटकले लगायी जा रही है कि शरद पवार और उद्धव ठाकरे भी हिस्सा ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

राहुल गांधी के साथ Bharat Jodo Yatra में शामिल होंगे शरद पवार, 7 नवंबर को महाराष्ट्र पहुंचेगी यात्रा

Bharat Jodo Yatra के 56वें दिन राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं पूजा भट्ट, उमड़ी सर्मथकों की भीड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here