Nagaland Assembly Election 2023: सोमवार सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग, जानें कैसे हैं राजनीतिक समीकरण?

नागालैंड में NDPP और बीजेपी गठबंधन की सरकार है। NDPP सुप्रीमो नेफ्यू रियो राज्य के मुख्यमंत्री हैं। 2018 के चुनाव से ठीक पहले नेफ्यू रियो ने NPF को तोड़कर NDPP बना ली और बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

0
105
Nagaland Assembly Election 2023
Nagaland Assembly Election 2023

Nagaland Assembly Election 2023: पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड राजनीतिक उत्साह से गूंज रहा है। राज्य में कल यानी 27 फरवरी को विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव 60 कुल सीटों में से 59 पर होगा। भारतीय जनता पार्टी का एक सदस्य पहले से ही 1 सीट पर निर्विरोध चुना जा चुका है। सत्तारूढ़ गठबंधन, भाजपा और राष्ट्रवादी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के दो दलों ने प्री पोल गठबंधन किया है। NDPP 40 सीटों पर लड़ रही है और शेष 20 पर भाजपा। इसके अलावा 60 सीटों की दौड़ में CPI से एक उम्मीदवार, 23 कांग्रेस से, NCP से 12, NPP से 12, NPF से 22, NPF से 22 RPP से, JD (U) से 7, LJP (RAM Vilas) से 15, RPI (ATHAWALE) से 9, और 19 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। नागालैंड विधानसभा चुनाव में राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री नेइपीहू रियो रिकॉर्ड पांचवें कार्यकाल की तलाश में हैं।

Nagaland Assembly Election 2023: 183 में से केवल चार महिला उम्मीदवार

गौरतलब है कि इस बार मैदान में उतरे 183 उम्मीदवारों में से केवल चार महिलाएं हैं। 1963 में इसकी स्थापना के बाद से, नागालैंड राज्य ने 14 विधानसभा चुनाव देखे हैं – लेकिन कभी भी एक महिला विधायक नहीं बनी। राज्य में कुल 13,17,632 मतदाता हैं। जिनमें से 6,61,489 पुरुष और 6,56,143 महिला मतदाता हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी। चुनाव आयोग ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। राज्य में चुनाव को देखते हुए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बहाल किया गया है। शनिवार शाम को चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद राज्य में आचार संहिता लागू कर दी गयी है।

download 2023 02 26T170233.771
काNagaland Assembly Election 2023( प्रतीकात्मक तस्वीर)

नागालैंड के कैसे हैं समीकरण?

नागालैंड में NDPP और बीजेपी गठबंधन की सरकार है। NDPP सुप्रीमो नेफ्यू रियो राज्य के मुख्यमंत्री हैं। 2018 के चुनाव से ठीक पहले नेफ्यू रियो ने NPF को तोड़कर NDPP बना ली और बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इस साल भी दोनों सहयोगी दल मिलकर चुनाव लड़ रही है। NDPP 40 और बीजेपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गौरतलब है कि नागालैंड में कुल 60 सीटें हैं। पिछले चुनाव में NPF सबसे ज्यादा 27 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी थी। एनडीपीपी को 18 सीट जबकि बीजेपी को 12 सीटें मिली थीं। फिलहाल सरकार में एनडीपीपी, बीजेपी NPEP और JDU शामिल हैं। 2018 के चुनाव में नागालैंड में एनपीएफ को सबसे ज्यादा 39 प्रतिशत वोट मिले। वहीं एनडीपीपी को 25, बीजेपी को 15 और अन्य को 21 प्रतिशत वोट मिले थे। इस साल होने जा रहे चुनाव में बीजेपी और एनडीपीपी एक बार फिर एक साथ मतदाताओं के पास जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here