डीके शिवकुमार या सिद्धारमैया…कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन?

डीके शिवकुमार वर्तमान कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख हैं और राज्य में उनकी बड़ी लोकप्रियता है। शिवकुमार ने कर्नाटक चुनाव अभियान के दौरान लगातार रैलियां की हैं। राज्य में पार्टी पर उनकी जबरदस्त पकड़ है।

0
86
Karnataka Politics top news
Karnataka Politics top news

Karnataka Assembly Election Result: कर्नाटक में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिली है। पार्टी को राज्य में कुल 135 सीटें मिली हैं। वहीं बीजेपी सिर्फ 65 सीटों पर सिमट गई। अब जब कांग्रेस ने कर्नाटक का रण जीत लियाहै तो सवाल उठता है कि कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? वर्तमान में कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की लड़ाई कांग्रेस पार्टी के दो शीर्ष उम्मीदवार, नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के बीच नजर आ रही है। कर्नाटक की कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। उन्हें कांग्रेस ने कनकपुरा सीट से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने मंत्री आर.अशोक को भारी मतों से हराया है।

100197015

Karnataka Assembly Election Result: मुख्यमंत्री का चेहरा

डीके शिवकुमार

डीके शिवकुमार वर्तमान कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख हैं और राज्य में उनकी बड़ी लोकप्रियता है। शिवकुमार ने कर्नाटक चुनाव अभियान के दौरान लगातार रैलियां की हैं। राज्य में पार्टी पर उनकी जबरदस्त पकड़ है। कर्नाटका कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार ने भाजपा के राजस्व मंत्री को भारी मतों से हरा दिया है। बीजेपी ने राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक और जेडीएस ने बी नागराजू को डीके शिवकुमार के खिलाफ मैदान में उतारा था। चुनावी परिणामों से कांग्रेस काफी उत्साहित नजर आ रही है। जिस तरह का मेहनत चुनाव के दौरान डीके शिवकुमार ने किया था, उसका फल साफ तौर पर कांग्रेस पार्टी को चुनाव परिणाम में देखने को मिल रहा है। ऐसे भी यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस आलाकमान अगले पांच साल के लिए उन्हें कर्नाटक का सीएम बनाएगी। बता दें कि 2013 में भी डीके शिवकुमार ने पार्टी को जीत दिलाई थी, उस वक्त भी वो पार्टी के प्रमुख थे।

सिद्धारमैया

सिद्धारमैया वर्तमान में कर्नाटक में विपक्ष के नेता हैं। उन्होंने 2013 से 2018 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया, जिसके बाद भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने उनका पद संभाला। वह कांग्रेस पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और सीएम पद के स्पष्ट दावेदार हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी ने औपचारिक रूप से घोषणा नहीं की है कि चुनाव में विजयी होने के बाद कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन होगा। लड़ाई इन दो उम्मीदवारों के बीच प्रतीत होती है। इसके अलावा, कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह तय करने के लिए कांग्रेस पार्टी सभी नए विधायकों के साथ बैठक करेगी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here