UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह अर्थात कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आरपीएन सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं। कांग्रेस पार्टी की तरफ से उन्हें उत्तर प्रदेश में स्टार प्रचारक बनाया गया था। उन्हें राहुल गांधी का करीबी भी माना जाता था। पार्टी छोड़ते हुए उन्होंने ट्वीट किया है कि आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनीतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं।
RPN Singh का कैसा रहा है राजनीतिक जीवन?
RPN Singh पहली बार साल 1996 में विधायक बने थे। 2009 में कुशीनगर लोकसभा सीट से वो सांसद बने थे। इनके पिता सीपीएन सिंह भी कांग्रेस के नेता थे 1980 में इंदिरा गांधी की सरकार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया था। आरपीएन सिंह अभी कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी थे। इनके नेतृत्व में ही जेएमएम कांग्रेस गठबंधन को राज्य में सफलता मिली थी।
पत्रकार सोनिया सिंह से 2002 में RPN Singh ने की थी शादी
अगर व्यक्तिगत जिंदगी की बात की जाए तो आरपीएन सिंह की छवि एक मिलनसार नेता की रही है। साल 2002 में उन्होंने पत्रकार सोनिया सिंह से शादी की थी। सोनिया सिंह और आरपीएन सिंह की तीन बेटियां हैं। चुनावी हलफनामे में आरपीएन सिंह ने अपनी संपत्ति तेरह करोड़ इकतालीस लाख चालीस हजार बतायी थी।
कुर्मी जाति के मजबूत नेता माने जाते हैं
आरपीएन सिंह पिछड़ी जाति सैंथवार-कुर्मी से आते हैं। पूर्वांचल में सैंथवार जाति के लोगों की तादाद अच्छी है। कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया जैसे क्षेत्रों में उनकी मजबूत पकड़ भी मानी जाती है। आरपीएन सिंह को एक मजबूत संगठन कर्ता भी माना जाता है।
ये भी पढ़ें
- Punjab Assembly Election 2022 के लिए तारीखों का एलान, जानिए पंजाब में कब होगा चुनाव
- Assembly Election 2022: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में की चुनाव की घोषणा, 7 चरणों में होंगे चुनाव
- चुनाव आयोग ने की Goa Election 2022 की तारीखों की घोषणा, यहां देखें गोवा में कब होगा चुनाव…
- Uttarakhand Election 2022 की तारीखों का हुआ एलान, यहां देखें उत्तराखंड में कब होगा चुनाव…