Gujarat Election 2022 Result: गुजरात पर सबसे ज्यादा शासन करने वाली पार्टी बनने की ओर BJP, यहां पढ़ें राज्य में कब किसका रहा राज?

0
175
Gujarat Election 2022 Result
Gujarat Election 2022 Result

Gujarat Election 2022 Result: गुजरात में एक बार फिर बीजेपी अपना परचम लहराती हुई नजर आ रही है। बीजेपी अब गुजरात पर शासन करने वाली सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है। जिस तरह के रुझान देखे जा रहे हैं, उनसे नतीजे तकरीबन साफ होते दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि अगर बीजेपी इस विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल कर लेती है तो गुजरात पर 27 साल तक शासन करने वाली बीजेपी और कांग्रेस का रिकॉर्ड टूट जाएगा। अब तक दोनों ही पार्टियों ने गुजरात पर एक समान यानी 27 साल शासन किया है।

वहीं इस बार बीजेपी के 2022 विधानसभा चुनाव जीतने पर उनका कार्यकाल 5 साल और बढ़ जाएगा। जिससे इस रिकॉर्ड में कांग्रेस पीछे हो जाएगाी। लेकिन इस बार नतीजों में केवल गुजरात पर शासन करने का ही रिकॉर्ड नहीं टूटने वाला है बल्कि सबसे ज्यादा सीटों पर कौन बढ़त हासिल कर रहा है इसका भी रिकॉर्ड टूटेगा। वैसे एक रिकॉर्ड यह भी है कि जिस राज्य की स्थापना के बाद कांग्रेस ऐसी पार्टी थी जिसने पहला चुनाव जीता था, वहां अब रिकॉर्ड तोड़ कमल खिलता नजर आ रहा है।

अब तक किस पार्टी ने जीती हैं सबसे ज्यादा सीटें?

1985 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सबसे अधिक 149 सीटें हासिल की थी। जिसके बाद आज तक कोई भी पार्टी 130 सीटों से अधिक पर जीत हासिल नहीं कर पाई है। लेकिन बीजेपी 155 से भी ऊपर बढ़त हासिल करती दिखाई दे रही है।

Gujarat Election 2022 Result
Gujarat Election 2022 Result

दरअसल, गुजरात के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों पर नतीजे 8 दिसंबर की शाम तक जारी कर दिए जाएंगे। वोटों की गिनती जारी है और रुझानों को देखते हुए यह साफ नजर आ रहा है कि इस बार भी बीजेपी गुजरात में जीत दर्ज कर लेगी। लेकिन इस बार का चुनाव इसलिए भी खास हो गया है क्योंकि बीजेपी 155 सीटों से भी ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है। यह गुजरात के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है कि कोई पार्टी इतनी सीटों पर अपना कब्जा जमाती हुई नजर आ रही है।

गुजरात पर बीजेपी और कांग्रेस के शासन का इतिहास कैसा रहा है?

बतातें चलें कि 1 मई 1960 में गुजरात अलग राज्य बना था। पहले गुजरात और महाराष्ट्र दोनों ही बॉम्बे का हिस्सा हुआ करते थे। लेकिन बाद में दोनों राज्य अलग हो गए और गुजरात को अलग राज्य घोषित कर दिया गया। 1962 में पहली बार गुजरात में चुनाव करवाया गया था।

गुजरात के अलग राज्य बनने के बाद कौन जीता था पहला चुनाव

गुजरात में पहली बार हुए चुनाव में 132 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जिसमें कांग्रेस ने 112 सीटों पर जीत दर्ज की थी। गुजरात के पहले सीएम डॉ जीवराज नारायण मेहता थे। 1960 से लेकर 1975 तक गुजरात पर कांग्रेस का राज रहा। लेकिन हैरानी तब हुई जब पहली बार गुजरात पर किसी दूसरी पार्टी ने अपना कब्जा जमाया। साल 1975 में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार सत्ता में आई थी। गुजरात में तब 1975 में कांग्रेस विरोधी पार्टियों के गठबंधन जनता मोर्चा के बाबूभाई जे पटेल मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि उनका सत्ता में आने का कुछ खास फायदा नहीं रहा क्योंकि कांग्रेस के द्वारा उनकी सरकार गिरा दी गई थी।

पहली बार गुजरात में कब बीजेपी की सरकार बनी?

साल 1995 में भारतीय जनता पार्टी पहली बार गुजरात की सत्ता में आई थी। बीजेपी ने तब 121 सीटों के साथ जीत हासिल की थी। बीजेपी सरकार ने तब केशुभाई पटेल को सीएम बनाया था। 2002,2007,2012 में सीएम कै तौर पर मोदी थे। लेकिन 2017 में जब मोदी पीएम बने तब सीटें कम आई थी। 99 सीटें ही बीजेपी की आई थी। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ सीटें आती हुईं नजर आ रही है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here