Gujarat Election 2022 Result| Live Updates: गुजरात में खिल गया ‘कमल’, 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल लेंगे CM पद की शपथ

मतदान में सबसे बड़ी गिरावट शहरी सीटों में थी जो 8 नगर निगमों में आती हैं। अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, गांधीनगर, राजकोट, भावनगर, जामनगर और जूनागढ़।

0
264
Bhupendrabhai Patel
Bhupendrabhai Patel

Gujarat Election 2022 Result| Live Updates: गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना आज यानी गुरुवार 8 दिसंबर को शुरू हो गई है। यहां सबसे पहले पोस्‍टल बैलट की गिनती की जा रही है। काउंटिंग शुरू होते ही गुजरात से पहला रुझान आया है।ये रुझान बीजेपी के पक्ष में है। इसके अगले ही पल दूसरा रुझान भी बीजेपी के पक्ष में आया।

गुजरात के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के नतीजे आने के बाद आज ये साफ हो जाएगा कि सत्ता की चाबी किसके हाथ आएगी। पिछले 27 सालों से गुजरात में बीजेपी का शासन रहा है। इस बार कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी गुजरात में जीत के लिए दांव खेला है। ऐसे में अब से कुछ ही देर में ये साफ हो जाएगा कि पुराने इतिहास को दोहराने में क्‍या भाजपा कामयाब रहेगी या फिर कांग्रेस या आम आदमी पार्टी कुर्सी अपने नाम करने में आगे रहेगी।

बता दें कि गुजरात में दो चरणों में चुनाव हुआ था। पहले चरण के चुनाव 1 दिसंबर को 89 सीटों के लिए मतदान हुए थे। वहीं, दूसरे चरण का चुनाव 5 दिसंबर को 93 सीटों के लिए मतदान हुआ था। बता दें कि गुजरात में 182 विधानसभा सीटों में 13 सीटें अनुसूचित जाति और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

Gujarat Election 2022 Result| Live Updates: यहां देखें पल-पल की अपडेट

गुजरात की जनता का धन्यवाद- सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। हमें पॉजिटिव राजनीति करनी है। हम शरीफ और ईमानदार लोग हैं। गुजरात के लोगों ने बहुत प्यार और इज्जत दी है। हमने मुद्दों की राजनीति की है, हम अपने काम गिनाते हैं और जाति और धर्म की राजनीति नहीं करते हैं।

गुजरात के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल इटालिया हार गए हैं। हार के बाद उन्होंने कहा कि हमने गुजरात में जगह बना ली है। हमें 40 लाख लोगों ने वोट दिया है। हमने सबसे बड़ी पार्टी के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।

भारतीय जनता पार्टी अभी 157 सीटों से आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 16 सीटों पर फिसड्डी साबित हुई है। इसके अलावा बात करे आम आदमी पार्टी की तो वह 5 सीटों पर आगे है। जबकि अन्य 4 सीटों पर बढ़त बना रही है।

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात के रुझानों पर कहा कि हार जीत होती रहती है। उन्होंने कहा कि जो हार है हमें वो स्वीकार है। मगर हम अपने उसूल नहीं छोड़ेंगे। कमियों पर काम करेंगे। इंचार्ज सेक्रेटी और ऑब्जर्वर्स हिमाचल प्रदेश जा रहे हैं और वही आगे तय करेंगे।

CM भूपेंद्र पटेल ने घाटलोडिया सीट से 1.92 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की हैं।

कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने दिया इस्तीफा

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस में इस्तीफे का सिलसिला शुरू हो गया है। रुझानों में कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 149 सीटों पर आगे चल रही है।

गुजरात में बीजेपी के पक्ष में आ रहे रुझानों पर प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि दोनों जगहों पर दिलचस्प चुनाव रहे। गुजरात में बीजेपी ने इतिहास बनाया है। रिकॉर्ड मर्जिन से जीत रही है। कांग्रेस सबसे कम सीट का रिकॉर्ड बना रही हैं। पात्रा ने गुजरात की जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया है।

22 सीटों पर बीजेपी का कब्जा

चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी 22 सीटों पर जीत दर्ज करा कर 136 सीटों से आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 2 सीट पर जीत कर 14 सीटों से आगे चल रही है।

शपथ ग्रहण में पीएम मोदी होंगे शामिल

गुजरात में तस्वीर लगभग साफ हो गई है। एक बार फिर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। इस बीच बीजेपी अध्यक्ष केसीआर पाटिल ने बताया कि एक बार फिर सीएम के रूप में भूपेंद्र पटेल शपथ लेंगे। ये शपथ ग्रहण 12 दिसंबर को होगा, जिसमें खुद पीएम मोदी भी शामिल होंगे।

इस मौके पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे बिल्कुल साफ हैं। लोगों ने गुजरात में विकास की यात्रा को आगे भी रखने का मन बना लिया है। हम जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं।

गुजरात में इस बार बीजेपी ऐतिहासिक जीत दर्ज करा रही है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि नरेंद्र मोदी के राज्य का सीएम रहते हुए भी बीजेपी ने इतनी सीटें हासिल नहीं की थी जितनी इस बार उसे मिल रही हैं। करीब 158 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही हैं। जिसमें से 5 सीटों पर उसने जीत दर्ज करा ली है। इस बीच पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दी है। सूरत में बीजेपी के कार्यकर्ता ढोल पर नाचते दिखाई दे रहे हैं।

सीएम भूपेंद्र पटेल और राज्य के भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गुजरात में जीत का जश्न मनाया। बता दें कि इस समय मुख्यमंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र घाटलोडिया से भी 1,07,960 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

विधानसभा सीट के लिए मतगणना जारी है। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रदेश में अपनी सरकार बनाने जा रही हैं। बीजेपी 155 सीटों से आगे हैं, वहीं कांग्रेस 18 सीटों से आगे चल रही है।

दाहोद से बीजेपी उम्मीदवार कनैयालाल बच्चूभाई किशोरी 29,350 मतों के अंतर से जीते। दाहोद सीट जीतने के अलावा बीजेपी 149 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच पीएम मोदी जल्द कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं।

बीजेपी के प्रहलाद जोशी का कहना है कि जनता गुजरात मॉडल का समर्थन कर रही है और उसे स्वीकार भी किया जा रहा। उसी का नतीजा है कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर अपनी सरकार बनाने जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी लगातार गुजरात में बढ़त कायम किए हुए हैं। ऐसा लगता है कि एक बार फिर गुजरात में बीजेपी की ही सरकार बनने वाली है। फिलहाल रुझानों पर नजर डाले तो 154 सीटों से बीजेपी आगे चल रही है। इसके अलावा 18 सीटों पर अटक गई है। अपनी जीत का दम भरने वाली ‘आप’ 6 सीटों से आगे चलकर बुरे हाल में हैं।

पाटीदार नेता का अहम चेहरा रहे हार्दिक पटेल लगातार रेस में आगे चल रहे हैं।

गुजरात में मतगणना जारी है हाल के आंकड़ों की बात करें तो बीजेपी 152 सीटों से आगे है तो कांग्रेस 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। बात करें आम आदमी पार्टी और अन्य की तो AAP 7 और अन्य 6 सीटों से आगे चल रही है।

182 सीटों के लिए मतगणना जारी है। जिसमें करीब 150 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 18 सीटों से आगे हैं और ‘आप’ 6 सीटों से बढ़त बना रही है।

गुजरात में विधानसभा सीटों के लिए लगातार मतगणना जारी है। जहां 144 सीटों से बीजेपी आगे है, वहीं कांग्रेस 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। बात करें AAP की तो फिलहाल पार्टी ने रफ्तार पकड़ी हुई है। जिसमें 10 सीटों पर AAP आगे हैं।

गुजरात की 182 सीटों में से 143 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 28, आम आदमी पार्टी 9 और अन्य 2 सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है।

अब तक के मतगणना रुझानों के मुताबिक एक बार फिर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। इस समय बीजेपी 137 सीटों से आगे हैं, वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर और ‘आप’ 6 सीटों पर सिमटी हुई है। बात करें अन्य की तो अन्य 2 सीटों पर कायम है।

गुजरात में 180 सीटों के रुझान लगभग आ चुके हैं। इस वक्त बीजेपी पुराने सभी रिकॉडों को तोड़ती दिख रही है। रुझानों पर अगर नजर डाले तो ऐसा लग रहा कि एक बार फिर गुजरात में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

गुजरात विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। 182 सीटों में से बीजेपी 129 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कछुए की चाल में चल रही ‘आप’ की स्थिति सुधरी है और वह 6 सीटों से आगे चल रही है। यही नहीं अन्य 2 सीटों से आगे हैं और कांग्रेस 41 सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है।

गुजरात में बीजेपी 128 सीटों से आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 44 सीटों से मैदान में बनी हुई है। वहीं आम आदमी पार्टी का जादू गुजरात में चलता नजर नहीं आ रहा है। यहां ‘आप’ 4 सीटों से और अन्य 1 सीट से आगे हैं।

बीजेपी की ओर से चुनावी मैदान में वीरमगाम विधानसभा सीट से हार्दिक पटेल आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी लाखाभाई भारवाड़ पीछे है।

इस समय मतगणना को पूरे एक घंटे बीचत चुके हैं और चुनाव आयोग के आंकड़ों की बात करे तो 2 सीटों बीजेपी के खाते में आती दिख रही है वहीं कांग्रेस 1 सीट से आगे बढ़ रही है।

गुरुवार सुबह 8 बजे से राज्य में वोटों की गिनती जारी है। इस समय बीजेपी एक बार फिर राज्य में अपनी सरकार बनाती नजर आ रही है क्योंकि बीजेपी 122 सीटों से आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने भी रफ्तार पकड़ी है और फिलहाल 56 सीटों से आगे चल रही है।

गुजरात के सूरत पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार पूर्णेश मोदी ने दावा करते हुए बयान दिया है कि बीजेपी तोड़ेगी रिकॉर्ड इसे अधिकतम सीटें और उच्चतम मतदान प्रतिशत मिलेगा। हमारे सभी प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों से भारी अंतर से आगे होंगे। भाजपा की भारी जीत होगी।

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में तेजी से आंकड़ें बदल रहे हैं। इस समय भाजपा 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस भी रेस में पीछे नहीं है।

हार्दिक पटेल ने किया जीत का दावा

भाजपा प्रत्याशी हार्दिक पटेल ने गुजरात में अपनी जीत का बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि प्रदेश में बीजेपी 135 से 145 सीटे लाकर अपनी सरकार बनाएगी।

कांग्रेस नेता बाबूजी ठाकोर किया जीत का दावा

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस बीच मनसा से कांग्रेस के प्रत्याशी बाबूजी ठाकोर ने अपनी जीत का पक्का दावा किया है। उनका कहना है कि आज वोटों की गिनती हो रही है। जनता के आशीर्वाद से हम बहुमत से जीतेंगे

विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। फिलहाल शुरुआती रुझानों में बीजेपी 109 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 43 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 1 सीटों से आगे चल रही है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी इस समय 60 सीटों से आगे है, जबकि कांग्रेस 20 सीटों पर आगे है। वहीं, ‘आप’ 3 सीटों पर आगे है।

काउंटिंग शुरू होते ही गुजरात से पहला रुझान आया है।ये रुझान बीजेपी के पक्ष में है। इसके अगले ही पल दूसरा रुझान भी बीजेपी के पक्ष में आया।

भाजपा के पक्ष में आए 10 रूझान, ‘आप’ ने 1 सीट पर खोला खाता।

Gujarat Election 2022 Result| Live Updates: कहां कितना हुआ मतदान?

गौरतलब है कि अहमदाबाद जिले में साक्षरता दर 85.3 फीसदी है लेकिन चुनाव में केवल 59 फीसदी ही मतदान हुआ। गुजरात के सूरत जिले में औसतन 62.23 फीसदी मतदान हुआ था। राजकोट जिले में भी मतदान 60.6 फीसदी से कम रहा। 2017 की तुलना में इस साल गुजरात में मतदान प्रतिशत काफी कम रहा।

बता दें कि मतदान में सबसे बड़ी गिरावट शहरी सीटों में थी जो 8 नगर निगमों में आती हैं। अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, गांधीनगर, राजकोट, भावनगर, जामनगर और जूनागढ़। सबसे तेज गिरावट अहमदाबाद के 16 विधानसभा क्षेत्रों में देखी गई।

Gujarat Election 2022 Result| Live Updates:
Gujarat Election 2022 Result| Live Updates:

Gujarat Election 2022 Result| Live Updates: कुल 1621 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

गुजरात के पहले चरण में 89 सीटों पर वोटिंग हुई थी। वहीं, दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई थी। गुजरात में 33 जिले हैं। पहले चरण में सौराष्ट्र-कच्छ और राज्य के दक्षिणी हिस्सों के 19 जिलों की 89 सीटों पर वोटिंग हुई थी। करीब 63.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। पहले चरण में बीजेपी, कांग्रेस और AAP के अलावा 36 अन्य राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे।

कुल 788 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होने वाला है। इनमें 339 निर्दलीय शामिल हैं। सभी 89 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस चुनाव लड़ रही हैं।जबकि AAP के 88 सीटों पर उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सूरत पूर्व सीट से AAP के प्रत्याशी ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। अन्य पार्टियों में बसपा ने 57, बीटीपी ने 14 और माकपा ने चार उम्मीदवार उतारे हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here