Google Year Ender 2022: गूगल ने जारी की टॉप सर्चिंग 2022 रिपोर्ट, लिस्ट देखकर चकरा जाएगा आपका सिर…

0
130
Google Year Search 2022: गूगल ने जारी की टॉप सर्चिंग 2022 रिपोर्ट, लिस्ट देखकर चकरा जाएगा आपका सिर...
Google Year Search 2022: गूगल ने जारी की टॉप सर्चिंग 2022 रिपोर्ट, लिस्ट देखकर चकरा जाएगा आपका सिर...

Google Year Ender 2022: गूगल ने अपनी “Year In Search 2022” की रिपोर्ट जारी कर दी है। हर साल विभिन्न देश अपने-अपने गूगल सर्च की रिपोर्ट जारी करते हैं। इस साल भारत ने जो रिपोर्ट जारी की है वो पिछले साल से काफी अलग है। पिछले साल सबसे ज्यादा कोरोना वायरस को लेकर सर्च किया गया था। लेकिन इस साल ज्यादातर सर्च फिल्म, खेल और टेक्नोलॉजी को लेकर किए गए हैं। कई ऐसे सर्चिंग कीवर्ड्स सामने आए हैं जिसने सबको चौंका दिया है।

hero img desktop
Google Year Search 2022

Google Year Search 2022: ये हैं भारत के टॉप 10 गूगल सर्च

भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। हर साल लगभग IPL खेल के मामले में सर्च किए जाने वाले कीवर्ड से सबसे टॉप पर रहता है। इसके बाद CoWin को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। CoWin, कोविड के रजिस्ट्रेशन करने, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने और वैक्सीन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए सरकार द्वारा बनाई गई वेबसाइट है।

तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा फीफा वर्ल्ड कप था, चौथे और पांचवें नंबर पर एशिया कप और ICC Male T20 विश्व कप को सर्च किया गया है। इसके बाद छठे नंबर पर मनोरंजन का सबसे ज्यादा सर्च हुआ है जिसमें ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा’ था। साथ ही सातवें नंबर पर ई- श्रम कार्ड, आठ पर कॉमनवेल्थ गेम्स, नौ पर धमाकेदार फिल्म K.G.F: चैप्टर 2 और दस पर इंडियन सुपर लीग रहा है।

Google Year Search 2022: इसके अलावा अलग-अलग कीवर्ड के साथ सर्च किए गए टॉपिक की रिपोर्ट भी जारी की गई है। जैसे, ‘What Is’, ‘How to’ और ‘Why to’ आदि। इसी के साथ पर्सन के सर्चिंग लिस्ट में इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहे लोगों को बार-बार सर्च किया गया है।

laptop desktop
Google Year Search 2022

Google Year Search 2022: ‘What Is’ लिस्ट

  1. What Is Agneepath Scheme (अग्निपथ स्कीम क्या है)
  2. What Is NATO (नाटो क्या है)
  3. What Is NFT (NFT क्या है)
  4. What Is PFI (PFI क्या है)
  5. What Is the Square Route Of 4 (Square Route Of 4 क्या है)
  6. What Is Serogacy (सेरोगेसी क्या है)
  7. What Is Solar Eclipse (सोलर एक्लिप्स क्या है)
  8. What Is Article 370 (आर्टिकल 370 क्या है)
  9. What Is Metaverse (मेटावर्स क्या है)
  10. What Is Myositis (म्योसाइटिस क्या है)

Google Year Search 2022: ‘How to’ में ये सर्च किया गया

  1. How To Download Vaccination Certificate (वैक्सीन सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें)
  2. How To Download PTRC Challan (PTRC चालान कैसे डाउनलोड करें)
  3. How To Drink Pornstar Martini (पोर्नस्टार मार्टिनी कैसे पीयें)
  4. How To Make An e-SHRAM Card (ई श्रम कार्ड कैसे बनाएं)
  5. How To Stop Motions During Pregnancy (गर्भावस्था के दौरान मोशन को कैसे रोकें)
  6. How To Link Voter ID With Aadhaar (वोटर आईडी को आधार से कैसे लिंक करें)
  7. How To Make Banana Bread (केले की रोटी कैसे बनाएं)
  8. How To File ITR Online (ऑनलाइन ITR कैसे फाइल करें)
  9. How To Write Hindi Text On Image (इमेज पर हिंदी टेक्स्ट कैसे लिखें)
  10. How To Play Wordle (वर्डल गेम कैसे खेलें)

Google Year Search 2022: सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में

  1. ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा (Bramhastra: Part One – Shiva)
  2. K.G.F: चैप्टर 2(K.G.F: Chapter 2)
  3. द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)
  4. आरआरआर (RRR)
  5. कांतारा (Kantara)
  6. पुष्पा (Pushpa)
  7. विक्रम (Vikram)
  8. लाल सिंह चड्ढ़ा (Lal Singh Chadha)
  9. दृयम 2 (Drishyam 2)
  10. थोर: लव एंड थंडर (Thor: Love And Thunder)

Google Year Search 2022: सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये लोग

  1. नुपुर शर्मा (Nupur Sharma)
  2. द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)
  3. ऋषि सुनक (Rishi Sunak)
  4. ललित मोदी (Lalit Modi)
  5. सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)
  6. अंजली अरोड़ा (Anjali Arora)
  7. अब्दु रोजिक (Abdu Razwik)
  8. एकनाथ शिंदे (Eknath Shindey)
  9. प्रवीण तांबे (Praveen Tambe)
  10. अंबर हार्ड (Amber Heard)

संबंधित खबरें:

टाइम मैगजीन ने Volodymyr Zelenskyy को चुना ‘Person Of The Year’, रूस-यूक्रेन युद्ध में पुतिन का डटकर किया सामना

Digital Rupee की बेहतरीन शुरुआत, पहले दिन ही हुआ इतने करोड़ रुपये का लेनदेन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here