टाइम मैगजीन ने Volodymyr Zelenskyy को चुना ‘Person Of The Year’, रूस-यूक्रेन युद्ध में पुतिन का डटकर किया सामना

0
200
टाइम मैगजीन ने Volodymyr Zelenskyy को चुना 'Person Of The Year', रूस-यूक्रेन युद्ध में पुतिन का डटकर किया सामना
टाइम मैगजीन ने Volodymyr Zelenskyy को चुना 'Person Of The Year', रूस-यूक्रेन युद्ध में पुतिन का डटकर किया सामना

24 फरवरी, 2022 से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy को सम्मानित किया है। दरअसल, अमेरिका की सबसे प्रमुख पत्रिका ‘टाइम’ ने वोलोदिमीर जेलेंस्की को ‘द स्पिरीट ऑफ द यूक्रेन’ की उपाधि देते हुए साल 2022 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ घोषित किया है। खबरों के मुताबिक वोलोदिमीर जेलेंस्की को चल रहे युद्ध में अपने प्रतिरोध की क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ का खिताब दिया गया है।

Volodymyr Zelenskyy लगातार कर रहे हैं सामना

टाइम पत्रिका के संपादक एडवर्ड फेलसेंथल ने कहा कि इस युद्ध के बीच भी अपने देश के लोगों के साथ खड़े रहकर खतरों का सामना करना एक बड़ा फैसला होता है। जेलेंस्की ने इस पूरे युद्ध के दौरान यूक्रेन और विश्व के अन्य देशों के लोगों को उनके देश में सुरक्षित वापस लौटाया। इसके लिए लगातार जेलेंस्की अन्य सरकारों के साथ संपर्क में भी रह हैं। इतना ही नहीं, रूस को महत्वपूर्ण दक्षिणी शहर से पीछे ढकलने के बाद यूक्रेन ने खेरासन की सड़कों पर जश्न भी मनाया था।

Volodymyr Zelenskyy

हर मौके पर अपने देश के लोगों के साथ रहे जेलेंस्की

टाइम पत्रिका के संपादक एडवर्ड फेलसेंथल ने साल 2022 के ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ की घोषणा करते हुए कहा था कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपनी जान की परवाह किए बिना रूसी सैनिकों का सामना किया है। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यूक्रेन के लोगों की आवाज बुलंद करते हुए अपनी बात भी रखी है। हर पहलु पर जेलेंस्की ने रूस का सामना किया है और राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हर बात का जवाब देते हुए उन्हें हमलावर करार दिया है।

Volodymyr Zelenskyy

इतना ही नहीं, संपादक ने कहा कि जेलेंस्की अपने देश के खतरे को जानते हुए भी लगातार सैनिकों से मिलने जाया करते थे। वे अपने देश के रेलगाड़ी में ही यात्रा करते थे। उन्होंने सभी बातों को नजरअंदाज करते हुए अपने देश और देश के लोगों को सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश की है। वोलोदिमीर जेलेंस्की ने खेरासन क्षेत्र को रूसी सैनिक से भी वापस लिया था जिसका जिक्र उन्हें ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ का खिताब देते हुए किया गया है।

संबंधित खबरें:

Blank Page Revolution: चीन में सरकार के खिलाफ ‘कोरा कागज’ लेकर प्रदर्शन, जानें क्या है China का ‘ब्लैंक पेज रिवॉल्यूशन’?

Iran News: ईरान की सरकार का बड़ा कदम, ‘मोरैलिटी पुलिस’ को किया भंग, प्रदर्शनकारियों की बड़ी जीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here