सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में ठंड का सितम है। हालत ये है कि अब नदी, झरना जैसी चीजें बर्फ बनती जा रही हैं। सोचिए कैसा नजारा हो जब पूरी नदी या कोई वॉटरफॉल बर्फ में तब्दील हो जाए। होगा न एक मजेदार नजारा। अब ऐसा ही नजारा अमेरिका और कनाडा के बार्डर पर बहने वाले नायाग्रा वॉटरफॉल का है। जी हां,  दुनिया के कई और इलाकों में भी इस बार सर्दी काफी ज्यादा है। नार्थ अमेरिका और कनाडा में भी तापमान गिरता जा रहा है। ऐसे में अमेरिका और कनाडा के बार्डर पर बहने वाला नियाग्रा वॉटरफॉल जम गया है।  बता दें, 167 फीट की ऊंचाई से बहने वाला नियाग्रा दुनिया का सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है।  यहां लगातार तापमान गिरता जा रहा है। इसके चलते लोगों ने देर रात को और सुबह जल्दी घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया है।

इसका कारण नॉर्थ अमेरिका में आर्कटिक ब्लॉस्ट है जिसके चलते अमेरिका के फिलाडेलफिया से लेकर न्यूयॉर्क सिटी, बोस्टन और पोलैंड में चारों तरफ बर्फ की चादर बिछी है। इस ब्लॉस्ट की वजह से इन सारी जगहों पर तेज बर्फीली हवाएं चल रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी नए साल के मौके पर यहां दुनिया भर से हजारों की तादाद में टूरिस्ट पहुंचे हैं, लेकिन ठंड ने इनकी मुसीबतें बढ़ा दी हैं। तेज बर्फीली हवाओं के बढ़ते खतरे के मद्देनजर कई जगह सड़कें ब्लॉक कर दी गई हैं और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

बता दें कि इस समय नॉर्थ अमेरिका का तापमान लगभग -34 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। वहीं दूसरी तरफ भारत में भी बहुत ठंड पड़ रही है। हिमाचल में भी यही हालत है की लोग बर्फ बनते जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here