Earthquake In Japan: जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता

0
128
Earthquake In Kazakhstan
Earthquake In Kazakhstan

Earthquake In Japan: जापान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर करीब 6.2 तीव्रता थी। हालांकि भूकंप के बाद सुनामी को लेकर किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। जापान के मीडिया के मुताबिक भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है। हालांकि समुद्र के लेवल में 20 सेमी से भी कम का बदलाव संभव है। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त इमारतों की जांच की जा रही है। लेकिन अबतक इस बाबत अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

बता दें कि भूकंप का क्रेंद्र जापान के इशिकावा प्रांत के करीब 60 किलोमिटर गहराई में था। वहीं टोक्यो से लगभग 300 किलोमिटर दूर होने के कारण इसका असर शहर पर नहीं पड़ा। हालांकि, भूकंप के दौरान यातायात जरूर प्रभावित हुआ था। गौरतलब है कि साल 2011 में जापान में भूकंप से भारी तबाही मची थी। उस वक्त रिक्टर स्केल पर करीब 9 तीव्रता मापी गई थी। इतना ही नहीं भूकंप के बाद सुनामी से भी लोगों का हाल बेहाल हो गया था। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस विनाशकारी भूकंप में करीब 18 हजार लोगों की मौत हुई थी। वहीं 5 लाख से ज्यादा लोगों को विस्थापित किया गया था।

यह भी पढ़ें: