Madhya Pradesh News: मुरैना में जमीन को लेकर ‘महाभारत’, धांय-धांय चली गोली, बिछ गईं लाशें

0
73
Madhya Pradesh morena news
Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो परिवारों में आपसी रंजिश के चलते तीन लोगों की हत्या कर दी गई। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस भयानक हादसे के बाद गांव के लोग दहशत में हैं और पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। यह घटना मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के एक गांव में हुई है, जहां जमीन विवाद के चलते पांच लोगों को गोली मारने की घटना सामने आई है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दो परिवारों में काफी समय से रंजिश चली आ रही थी। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Madhya Pradesh
Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के मुरैना जिलें में सिहोनियां थाना क्षेत्र लेपा गांव में पुरानी रंजिश के चलते आज यानी 5 मई को सुबह गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां दो परिवारों में आपसी विवाद के चलते यह घटना हुई। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोलियां चलाना शुरु कर दिया। इस विवाद में तीन लोगों की मौत हो चुकी है और पांच लोगों के घायल होने की खबर है।

Madhya Pradesh: जानें क्या है पूरा मामला

Madhya Pradesh: लेपा गांव में धीर सिहं और गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच यह घटना हुई। दोनों परिवारों में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। धीर सिंह के परिवार के दो लोगों की हत्या साल 2013 में कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप गजेंद्र सिंह के परिवार पर लगाया गया था। यह मामला कोर्ट तक पहुंचा। जिसके बाद दोनों परिवारों में समझौता हो गया। जिसके बाद गजेंद्र सिहं के लोग गांव मे रहने के लिए पहुंच गए थे।

Madhya Pradesh
Madhya Pradesh

वहीं आज सुबह धीर सिंह की तरफ से लोगों ने गजेंद्र सिंह के लोगों पर हमला किया। विवाद के बीच दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडे चलाने लगे। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि दोनों परिवार एक दूसरे पर गोलियां चलाने लगे। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा परिवार के पांच लोग काफी गंभीर हैं। जानकारी के मुताबिक चार महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रुप से घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

इस घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पुलिस पहुंची। जिले के एसपी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि इस गोलीबारी में मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं घायलों की संख्या पांच बताई गई है। फिलहाल गांव में पुलिसबल की तैनाती की गई है.

संबंधित खबरें…

NCP की बैठक में शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर, जारी रहेगा कार्यकाल

चमोली में भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ यात्रा रुकी, हजारों यात्री फंसे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here