चमोली में भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ यात्रा रुकी, हजारों यात्री फंसे

0
53
Char Dham Yatra 2023
Char Dham Yatra 2023

Char Dham Yatra 2023: बद्रीनाथ हाईवे पर हेलंग में पहाड के मलवा गिरने से रास्ता बंद हो गया है। जिसके बाद प्रशासन ने बद्रीनाथ यात्रा को राक दिया है। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है जो काफी भयावह है। पुलिस ने बद्रीनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को अपने स्थान पर रुकने के लिए कहा है। इसके साथ ही गौचर, कर्णप्रयाग और लंगासू में बेरियर भी लगा दिए गए हैं। पहाड़ी का मलवा गिरने से हाईवे बंद हो गया है और इसकी वजह से आवाजाही प्रभावित हो गई है। वहीं उत्तराखंड सरकार ने अगले 3 से 4 दिनों तक केदारघाटी में मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण 8 मई तक निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि 4 मई तक 1.23 लाख श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।

Chardham Yatra 2023
Chardham Yatra 2023

Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड में बद्रीनाथ यात्रा आज (5 मई) खराब मौसम के कारण रोक दी गई है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली जिले के हेलंग गांव के पास पहाड़ी से भारी मलवा गिरने से अवरुद्ध हो गया है। बद्रीनाथ हाईवे में पहाड़ी गिरने का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रास्ते में हजारों की संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। सामाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली जिले के हेलंग गांव के पास पहाड़ी से भारी मलवा गिरने से बंद हो गया।

Char Dham Yatra 2023: मलवा गिरने से दहशत में लोग

Char Dham Yatra 2023: यह हादसा चमोली जिले में स्थित एक गांव में हुआ है। जहां बद्रीनाथ हाइवे पर पहाड़ी का मलवा अचानक से गिरने लगा। मलवा गिरने के कारण वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है। वहां कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में प्रशासन ने कहा कि हेलंग में बद्रीनाथ मार्ग के खुलने पर यात्रियों को वापस जाने दिया जाएगा। पुलिस इस मामले में अलर्ट पर है और यातायात व्यवस्था जल्द बहाल की जाएगी। इस बीच उत्तराखंड में बद्रीनाथ और केदारनाथ के हिमालयी मंदिरों में रुक-रुक कर बर्फबारी और बारिश जारी रही, जिससे अधिकारियों ने चारधाम तीर्थयात्रियों से आवश्यक सावधानी बरतने के बाद ही अपनी यात्रा पर आगे बढ़ने की अपील जारी की।

Char Dham Yatra 2023
Char Dham Yatra 2023

वहीं इसकी घटना की तस्वीरें और वीडियो सामने आया है जो कि बहुत ही भयावक है। इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार अचानक से चट्टान टूटकर हाईवे पर गिर जाती है। घटना स्थल पर लोगों के चिल्लाने का आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। लोगों को इधर-उधर भागते हुए भी देखा जा रहा है। हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक वहां वाहनों और यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

संबंधित खबरें…

Manipur Violence: Live Update: मणिपुर में हिंसा के बाद एक्शन मोड पर सरकार, इंटरनेट के बाद अब ट्रेनें रद्द, सुरक्षा में जवान मुस्तैद

Lunar Eclipse 2023: साल 2023 के पहले चंद्र ग्रहण पर बन रहा अद्भुत संयोग, जानिए इसका आप पर क्या होगा असर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here