Lunar Eclipse 2023: साल 2023 के पहले चंद्र ग्रहण पर बन रहा अद्भुत संयोग, जानिए इसका आप पर क्या होगा असर…

Lunar Eclipse 2023: यह ग्रहण 5 मई की रात्रि को 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 2 मिनट पर खत्म होगा।

0
76
Lunar Eclipse 2023: 5 मई को वर्ष 2023 का पहला चंद्र ग्रहण
यह ग्रहण 5 मई की रात्रि को 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 2 मिनट पर खत्म होगा।

Lunar Eclipse 2023: वर्ष 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। क्योंकि यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण है इसलिए भारत में इसका सूतक मान्य नहीं होगा। यह 15 दिनों के अंतराल पर पड़ने वाला साल 2023 का दूसरा ग्रहण होगा।

इससे पहले 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था जिसे भारत में नहीं देखा जा सका था। इसी तरह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इसे भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा। जानकारी के लिए बता दें कि एक ही दिन बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण का यह दुर्लभ संयोग 130 साल बाद बन रहा है। इस दौरान चांद की सतह धूल भरी आंधी की तरह नजर आएगी।

आइए जानते हैं कि साल के इस पहले चंद्र ग्रहण का समय, सूतककाल क्या होगा और इसे किन-किन स्थानों पर देखा जा सकेगा।

कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण ?

Lunar Eclipse 2023: यह ग्रहण 5 मई की रात्रि को 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 2 मिनट पर खत्म होगा। इस प्रकार इसकी अवधि लगभग 4 घंटे 15 मिनट की होगी।

कब लगता है उपछाया चंद्र ग्रहण ?

Lunar Eclipse 2023: जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है, तब वास्तविक चंद्र ग्रहण लगता है। जब ग्रहण से पहले चंद्रमा पृथ्वी की परछाई में प्रवेश करता है, इसे उपछाया कहते हैं। पृथ्वी की परछाई में प्रवेश के बाद ही चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है। हालांकि कई बार चंद्रमा धरती की वास्तविक छाया में जाए बिना उसकी उपछाया से ही बाहर निकल आता है।

सीधे शब्दों में जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया न पड़कर केवल उसकी उपछाया ही पड़ती है, तब इसे उपछाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है। इसमें चंद्रमा के आकार में कोई अंतर नहीं आता है और इस पर एक धुंधली सी छाया मात्र ही दिखाई पड़ती है।

क्या भारत में नजर आएगा यह चंद्र ग्रहण ?

Lunar Eclipse 2023: खगोल विज्ञानियों के मुताबिक इस साल का यह पहला चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया के ज्यादातर हिस्से, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक,हिंद महासागर और अंटार्कटिका में नजर आएगा। अब जहां तक भारत में इसे देखे जाने का विषय है तो अधिकतर जानकारों का कहना है कि हिंदू पंचांग की गणनाओं के आधार पर यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

कब लगेगा साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण ?

Second and Last Lunar Eclipse 2023: साल 2023 का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023, रविवार को 1 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगा और रात्रि 2 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा।

यह भी पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here