सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद क्या होगा पहलवानों का अगला प्लान?

0
100
Wrestlers Protests
Wrestlers Protests

Wrestlers Protests: दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और पुलिस के बीच बुधवार की रात हाथापाई की घटना घटी। वहीं गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट भी मामले की सुनवाई हुई है। शीर्ष अदालत ने कहा कि हमें जो कुछ करना था हमने कर दिया। अब मामले को निचली अदालत देखेगी। वहीं प्रदर्शनकारी पहलवानों ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस उनके (बृजभूषण शरण सिंह) के लिए काम कर रही है।

प्रदर्शनकारी पहलवान बजरंग पुनिया ने बताया कि कब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा, ”हमारी लड़ाई सरकार के खिलाफ नहीं है, लेकिन भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से बृजभूषण शरण सिंह के इस्तीफे देने और उनकी गिरफ्तारी तक हम जंतर मंतर पर ही रहेंगे। ”

जानें क्या है पूरा मामला?

देश को मेडल दिलाने वाले पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। इससे पहले भी वह जनवरी में धरने पर बैठे थे। इसमें विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया समेत देश के कई पहलवान शामिल हैं। खेल मंत्रालय के द्वारा एक कमेटी बनाने के बाद धरने को समाप्त कर दिया गया था। पहलवानों ने कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए दोबारा धरना शुरु किया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की साथ ही पॉस्को एक्ट भी लगाया गया है।

download 74
Wrestlers Protests

बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा?

बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह ने धरना दे रहे पहलवानों पर साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने इसके पीछे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और बजरंग पुनिया की साजिश का आरोप लगाया है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा,”पूरी साजिश कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा और पहलवान बजरंग पुनिया ने रची थी। हमारे पास एक ऑडियो क्लिप है, जो इसे साबित कर देगी। समय आने पर हम इसे दिल्ली पुलिस को देंगे।”

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here