Chandra Grahan 2023:चंद्रमा केतु की युति में लगने जा रहा चंद्र ग्रहण, जानिए क्‍या करें और क्‍या न करने से बचें?

Chandra Grahan 2023: जानकारी के अनुसार चंद्र ग्रहण यूरोप, मध्‍य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका आदि जगहों पर दिखाई देगा।

0
275
Chandra Grahan 2023 top news
Chandra Grahan 2023

Chandra Grahan 2023: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई 2023 यानी शुक्रवार को लगने जा रहा है।आमतौर पर चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती ह। इस बार चंद्र ग्रहण तुला राशि में लगने जा रहा है। जोकि बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि ये ग्रहण 139 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा पर लगने वाला है।धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार इसे अशुभ योग माना जाता है।

यहां चंद्रमा केतु की युति बन रही है। ऐसे में चंद्रमा की पहली दृष्टि मेष राशि पर होगी। इसलिए इस चंद्र ग्रहण से मेष और तुला राशि वालों को सावधान रहना होगा।
जानकारी के अनुसार आगामी 05 मई को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण एक प्रकार का उपच्‍छाया चंद्र ग्रहण होगा। ये भारत में दिखाई नहीं देगा। लिहाजा इसका सूतक काल भी मान्‍य नहीं होगा।

Chandra Grahan 2023 update news
Chandra Grahan 2023 update news

Chandra Grahan 2023: इन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2023: जानकारी के अनुसार चंद्र ग्रहण यूरोप, मध्‍य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका आदि जगहों पर दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार इसका समय इन देशों में रात 8 बजकर 44 मिनट से लेकर मध्‍य रात्रि तक करीब 1 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों पर दें विशेष ध्‍यान

  • इस दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलें
  • गर्भवती महिलाएं चाकू-कैंची या धारदार चीज का इस्‍तेमाल न करें
  • क्रोध करने से बचें
  • भोजन ग्रहण करने से परहेत करें, पूजा-पाठ करना भी वर्जित होता है
  • चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी सुनसान जगह या श्मशान भूमि के पास जानें से बचें, क्‍योंकि इस दौरान नकारात्मक शक्तियां काफी ज्यादा हावी रहती हैं
  • चंद्र ग्रहण की अवधि में पति-पत्‍नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए

Chandra Grahan 2023: इन चीजों पर दें ध्‍यान

  • चंद्र ग्रहण के दौरान ईष्‍ट को याद करें
  • चंद्र ग्रहण के बाद शुद्ध जल से स्‍नान कर, जरूरतमंदों को दान दें
  • पूरे घर की सफाई करें
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गायों को घास, हरा चारा, पक्षियों को दाना और गरीबों को वस्‍त्र दान करना श्रेष्‍ठ माना जाता है

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here