Russia-Ukraine War का रूस की Economy पर असर, Central Bank की ब्याज दर 9.5% से बढ़कर 20% हुई

0
425
Vladimir Putin
Vladimir Putin

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी हुई है। जब भी किसी दो देशों के बीच युद्ध चलता है तब दोनों तरफ से जान-माल समेत कई चीजों का नुकसान होता है। इस युद्ध में भी ऐसा ही हो रहा है। Russia-Ukraine War के कारण रूस की अर्थव्‍यवस्‍था पर भी प्रभाव पड़ रहा है।

Bank Holidays 2022
Bank

रूस के Central Bank ने सोमवार को घोषणा की है कि वह बैंक की ब्याज दर को 9.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर रहा है क्योंकि पश्चिम ने यूक्रेन पर हमले के कारण रूस पर Sanctions लगाए हैं। सेंट्रल बैंक ने एक बयान में कहा, “बैंक ऑफ रूस के निदेशक मंडल ने प्रमुख दर को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है।”

Russia-Ukraine War: रूस की मुद्रा में आई गिरावट

विश्व के कई देशों द्वारा रूस पर नए कठोर प्रतिबंध लगाने का प्रभाव उसकी मुद्रा पर भी पड़ा है। सोमवार को रूस की करेंसी रूबल में डॉलर के मुकाबले लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, offshore trading में रूबल में 27 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

joe biden
joe biden

युद्ध के बीच अमेरिका और यूरोपीय संघ ने कहा है कि वे कुछ रूसी बैंकों को अंतरराष्ट्रीय बैंक भुगतान प्रणाली SWIFT से बाहर कर देंगे और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को भी टारगेट करेंगे। बता दें कि दोनों ने रूस के सेंट्रल बैंक के साथ सभी लेनदेन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

वहीं कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका ने रूस को चेतावनी दी है कि यदि उसने हमला करना बंद नहीं किया तो उस पर और भी प्रतिबंध लगेंगे।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here