Priyanka Chopra-Nick Jonas ने अभी तक नहीं रखा बेबी का नाम, नानी मधु चोपड़ा ने किया खुलासा

0
479
Priyanka Chopra-Nick Jonas
Priyanka Chopra-Nick Jonas ने अभी तक नही रखा बेबी का नाम

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक (Nick Jonas) कुछ समय पहले माता-पिता बने हैं। इस बात की जानकारी प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। दोनों ने जनवरी 2022 में अपनी बच्ची का सरोगेसी के जरिए स्वागत किया। आपको बता दें कि जब से प्रियंका मां बनी है तब फैंस उनकी बेबी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब है। हालांकि, इस जोड़े ने अभी तक अपने बच्चे का नाम नहीं रखा है।

Priyanka Chopra की मां ने बताई वजह

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने माडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, ‘नानी बनने में मुझे बहुत खुशी हुई। मैं हर समय मुस्कुराती रहती हूं। मैं बहुत खुश हूं।’ जब बच्चे के नाम के बारे में जब पूछा गया तो मधु ने कहा कि,’अभी तक बच्चे का नाम नहीं रखा है। जब पंडित नाम निकालेंगे तब होगा।’

https://www.instagram.com/p/CZAJvizvjf4/?utm_source=ig_embed&ig_rid=435b9af9-f211-4d52-a50d-0055ff052070

मालूम हो कि प्रियंका और निक ने अपने पेरेंट्स बनने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए देते हुए लिखा था, “ये बताते हुए हम खुश हैं कि हम सरोगेसी के जरिए अपने जीवन में एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करते हैं।”

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra-Nick Jonas

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नाम के आगे से जोनस (Jonas) हटाने के बाद हलचल मचा दी थी। फिर अफवाहें शुरू हुईं कि प्रियंका और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) जल्द ही तलाक लेने जा रहे हैं। हालांकि, निक ने इस्टाग्राम में अपनी पत्नी प्रियंका के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की थी। जिसने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया था।

निक ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था,‘सभी को हैप्पी थैंक्सगिविंग! आपका आभारी हूं।’ बताते चले कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 को राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। दोनों ने उम्मैद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति- रिवाज से शादी की थी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here