कहते है ना कि जीत का मजा तब दोगुना हो जाता है, जब तारीफ विरोधी करे। हम बात कर रहे हैं पीएम मोदी और विरोधी देश चीन की। लगता है चीन पर भी मोदी का जादू चल गया है, ऐसा इसलिए क्योंकि चीन एक ऐसा देश, जो भारत को पूरी तरह से नापसंद करता है, उसी विरोधी देश की मीडिया ‘पीएम मोदी’ के गुणगान कर रही है। बता दे चीनी मीडिया शिन्हुआ के एक लेख में मोदी के तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। चीनी मीडिया का मानना है, कि मोदी ने चीन की नाक में दम करके रख दिया है और ये इकलौता शख्स चीन के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बना हुआ है। चीनी मीडिया ने इस बात को भी स्वीकार किया, कि मोदी ने भारत के अलावा अन्य विरोधी देशों में भी अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवाया है।Untitled

मीडिया ने ‘मोदी वेव वर्क्स मैजिक फॉर इंडियाज रूलिंग बीजेपी इन 2017’ शीर्षक वाले लेख में लिखा है, मोदी सरकार सत्ता में आने के बाद सफलतापूर्वक 3 साल पूरे कर चुकी हैं। अब 2017 अपने चरम पर है और अगर साल में पीछे मुड़कर देखा जाए तो राजनीति में मोदी एक ब्रांड के रूप में उभर कर सामने आए हैं।

Amit Shahइस आर्टिकल में मोदी के राजनीतिक संघर्ष पर भी प्रकाश डाला गया है, उन्होंने लिखा है- 2014 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जोरदार जीत के साथ शुरुआत हुई। उसके बाद 8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी मोदी सरकार का अहम कदम साबित हुआ, जिसने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मोदी सरकार को जीत दिलाई। देश में इस समय सिर्फ भगवा रंग देखने को मिल रहा है, यही कारण है कि भगवा पार्टी ने 2014 के बाद 17 राज्यों में हुए चुनावों में 9 में जीत दर्ज की। हाल ही में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में दर्ज की गई जीत सबसे शानदार रही।

इस लेख में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की भी तारीफ की गई है, इसमें पार्टी को संगठन स्तर पर मजबूती प्रदान करने और सिर्फ उत्तर प्रदेश में 18 मिलियन से ज्यादा लोगों को प्राथमिक सदस्य के तौर पर जोड़ने के लिए अमित शाह की तारीफ की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here