Indian Population: अगले साल दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन जाएगा भारत! UN की रिपोर्ट में हुआ खुलासा 

रिपोर्ट के मुताबिक अब इस स्थिति में बदलाव होने वाला है, और भारत अगले साल तक सबसे अधिक जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा।

0
291
indian population
indian population: अगले साल दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन जाएगा भारत?

Indian Population: संयुक्त राष्ट्र संघ की तरफ से भारत को लेकर एक चौकाने वाली रिपोर्ट पेश की गई है। दरअसल, रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अगले साल आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ देगा। बता दें कि चीन और भारत दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं। अभी चीन आबादी के मामले में पहले पायदान पर है, और भारत ठीक उससे पीछे दूसरे स्थान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक अब इस स्थिति में बदलाव होने वाला है, और भारत अगले साल तक सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश चीन को भी पीछे छोड़ देगा।

indian population

World Population Day: 1950 के बाद से सबसे धीमी गति से बढ़ रही है वैश्विक जनसंख्या

बता दें कि  वैश्विक जनसंख्या 1950 के बाद से सबसे धीमी गति से बढ़ रही है, और 2020 में यह एक प्रतिशत से कम हो गई है। संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम अनुमानों से पता चलता है कि दुनिया की जनसंख्या 2030 में लगभग 8.5 अरब और 2050 में 9.7 अरब तक बढ़ सकती है। अनुमान के मुताबिक इसके 2080 के दौरान लगभग 10.4 अरब लोगों की आबादी के साथ ही शिखर पर पहुंचने और वर्ष 2100 तक उसी स्तर पर बने रहने का अनुमान है।

indian population

गिरने लगा चीन की आबादी का ग्राफ

आपको बता दें कि दुनिया की कुल आबादी में चीन की 19 फीसदी और भारत की 18 फीसदी हिस्सेदारी है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 तक भारत की आबादी बढ़कर चीन से ज्यादा हो जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की आबादी साल 2019 से साल 2050 के दौरान 3.14 करोड़ यानी करीब 2.2 फीसदी कम हो जाएगी। आपको बताते चलें कि पूरी दुनिया की आबादी में एशिया की 61 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके बाद अफ्रीका में 17 फीसदी आबादी निवास करती है।

संंबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here