हॉलीवुड की मशहूर वूमेन स्‍टंट कलाकार किट्टी ओ’नील की 77वीं जयंती के मौके पर Google ने खास Doodle बनाकर किया याद

Google Doodle: 70 के दशक में हॉलीवुड के बड़े पर्दे के लिए बतौर डबल स्‍टंट के तौर पर करियर की शुरुआत की।द बायोनिक वुमन (1976), वंडर वुमन (1977-1979) में उनके हैरतअंगेज स्‍टंट देखकर लोगों के पसीने छूट गए।

0
150
Google Doodle on Kitty O Neil
Google Doodle on Kitty O Neil

Google Doodle: मशहूर अमेरिकी स्‍टंट कलाकार किट्टी ओ’नील की 77वीं जयंती के मौके गूगल ने डूडल बनाकर उन्‍हें सम्‍मानित किया।उनकी जयंती के मौके पर डूडल के जरिए उन्हें याद किया। Kitty O’Neil एक जानी मानी अमेरिकी स्टंट कलाकार थीं।वह साहसी और पराक्रमी थीं।रॉकेट इंजन से चलने वाले वाहन की चालक भी थीं, जिसमें उन्हें महारत हासिल थी।
गौरतलब है कि बचपन से ही किट्टी बहरी होने के बावजूद जोश और उत्‍साह से भरीं थीं। उनके डूडल को खासतौर से वाशिंगटन डीसी स्थित बधिर अतिथि कलाकार मीया तजियांग ने बनाया है।डूडल में किट्टी रॉकेट से चलने वाली कार के बगल में गर्व के साथ मुस्कुराती दिख रहीं हैं।

Google Doodle News on Kitty O Neil.
Kitty O Neil.

Google Doodle: जानिए कौन थीं किट्टी ओ’नील?

Google Doodle: अमेरिका के टेक्‍सास शहर में 1946 में जन्‍मीं किट्टी कॉर्पस क्रिस्टी में चेरोकी मूल की एक अमेरिकी मां और आयरिश पिता की संतान थीं।जन्‍म के बाद ही उन्‍हें काफी परेशानियों ने घेर लिया।उन्हें एक साथ कई सारी बीमारियों ने घेर लिया।जिसकी वजह से वह बहरी भी हो गईं।बावजूद इसके उन्‍होंने हौसला नहीं छोड़ा।
उनमें ड्राइविंग के लेकर एक अलग तरह का जूनून सवार रहता था।

हालांकि इस दौरान उन्‍हें कई प्रकार की बाधाओं का सामना भी करना पड़ा।उन्हें कलाई की चोट और बीमारी के कारण कभी-कभी इससे अलग होना पड़ा, लेकिन नील ने कभी हार नहीं मानी। उनका सपना एक पेशेवर एथलीट बनने का था। लक्ष्‍य को पूरा करने के लिए उन्‍होंने कड़ा संघर्ष किया।
उन्‍होंने वाटर स्कीइंग और मोटरसाइकिल रेसिंग सहित कुछ साहसिक हाई स्पीड कारनामों से भरे खेल भी खेले। आग लगाकर अनावश्यक ऊंचाइयों से गिरने जैसे कई टास्क पूरे किए।

Google Doodle: डबल स्‍टंट के तौर पर करियर की शुरुआत

Google Doodle : Kitty O Neil
Kitty O Neil.

Google Doodle: 70 के दशक में हॉलीवुड के बड़े पर्दे के लिए बतौर डबल स्‍टंट के तौर पर करियर की शुरुआत की।द बायोनिक वुमन (1976), वंडर वुमन (1977-1979) में उनके हैरतअंगेज स्‍टंट देखकर लोगों के पसीने छूट गए।

स्टंट अनलिमिटेड नामक हॉलीवुड के शीर्ष स्टंट कलाकारों के संगठन में शामिल होने वालीं वह पहली महिला थीं।वो साल था 1976 जब रॉकेट से चलने वाली कार चलाने के सभी मौजूदा रिकॉर्डों को ध्‍वस्‍त करते हुए नील को ‘सबसे तेज जीवित महिला’ यानी फास्‍टेस्‍ट वूमेन अलाइव का ताज पहनाया गया था। 512.76 मील प्रति घंटे गति से अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

जिसमें उन्‍होंने 200 मील प्रति घंटे से कार चलाई थी। उनके जीवन पर आधारित 1979 की एक बायोपिक, जिसका शीर्षक साइलेंट विक्ट्री: द किटी ओ’नील स्टोरी है। उनके प्रभावशाली अल्वर्ड डेजर्ट करतब को दिखाती है।साल 2018 में उन्‍होंने दुनिया से विदाई ली।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here