Google Doodle: भारत रत्न Bhupen Hazarika के 96वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि, जानें सुर सम्राट से जुड़ी रोचक बातें…

0
162
Google Doodle: भारत रत्न Bhupen Hazarika के 96वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि, जानें सुर सम्राट से जुड़ी रोचक बातें...
Google Doodle: भारत रत्न Bhupen Hazarika के 96वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि, जानें सुर सम्राट से जुड़ी रोचक बातें...

Google Doodle: आज यानी 8 सितंबर को गूगल डूडल भारत के मशहूर गायक, संगीतकार और फिल्म निर्माता डॉक्टर भूपेन हजारिका को समर्पित है। गूगल ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और फिल्मकार डॉ भूपेन हजारिका को उनके 96वें जन्मदिन पर डूडल बना कर सम्मानित किया है। इसमें भूपेन हजारिका हारमोनियम बजाते हुए नजर आ रहे हैं। भूपेन हजारिका ने सैकड़ों फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया और कई गानों को अपनी आवाज दी।

Google Doodle: कौन हैं भूपेन हजारिका?

भूपेन हजारिका एक मशहूर असमी भारतीय गायक हैं। इनका जन्म 8 सितंबर, 1926 को भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में हुआ था। इन्होंने मात्र 12 साल की आयु में ही दो फिल्मों के लिए गाना लिखा था। प्रसिद्ध असमिया गीतकार ज्योतिप्रसाद अग्रवाल और फिल्म निर्माता बिष्णु प्रसाद राभा ने हजारिका का पहला गाना रिकॉर्ड कराया था, जब इनका गाना रिकॉर्ड किया गया तब हजारिका की आयु महज 10 साल थी। इसी के साथ इनके संगीत करियर की शुरूआत हो गई थी। संगीतकार होने के साथ ही हजारिका एक समाज सुधारक भी थे।

Bhupen Hazarika
Bhupen Hazarika

Google Doodle: इनके गानों में प्रकृति प्रेम, लोगों के आम जीवन की कहानी, अकेलेपन की कहानी और प्यार के साथ रोमांस भरा होता था। इनके गाने अधिकतर उन लोगों को पसंद आते थे जो जमीन से जुड़े होते थे। इन्होंने 1946 में अपना ग्रेजुएशन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से किया और 1952 में जनसंचार में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने के लिए कोलंबिया विश्वविद्यालय चले गए। भारत लौटने के बाद उन्होंने असम की संस्कृति को राष्ट्र और वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया।

Bhupen Hazarika
Bhupen Hazarika

Google Doodle: भारत रत्न से सम्मानित

भूपेन हजारिका को छह दशकों तक संगीत और संस्कृति में अपना योगदान देने के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है। इतना ही नहीं, साल 2019 में इन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।

संबंधित खबरें:

Independence Day 2022: गूगल मना रहा भारत की आजादी का जश्न, देश की आजादी और संस्कृति का मनमोहक चित्र दिखाता गूगल डूडल

Google Doodle: जानें कौन हैं Anna Mani, जिनके 104वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर किया सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here