जर्मनी के एक वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिक के बेहद ठंडे इलाके में हरी सब्जियां उगाने का कमाल कर दिखाया है। अंटार्कटिक ऐसी जगह है, जहां न मिट्‌टी है, न ही सूर्य की रोशनी मिलती है। पूरे साल बर्फबारी होती है। इसके बावजूद वैज्ञानिकों ने माइनस 100 डिग्री तापमान में पहली बार सब्जियां उगाई है। वैज्ञानिकों ने ये कमाल एक खास लैब में किया है। वैज्ञानिकों ने लैब में करीब 3.6 किलो हरी पत्तीदार सब्जी उगाई है।

इसके अलावा 18 खीरे और 70 मूली भी शामिल हैं। खेती के लिए जर्मन एयरोस्पेस रिसर्च स्टेशन (जीएआएस) नॉयमायर थ्री के पास एक ग्रीन हाउस चैंबर बनाया गया है। एयरोस्पेश सेंटर डीएलआर से जुड़े पॉल साबेल कहते हैं बीजों को फरवरी में बोया गया था। तब से इन सब्जियों के पौधों के बढ़ने का इंतजार किया जा रहा था। उम्मीद है कि हम लोग इस साल मई के बाद हर हफ्ते 4 से 5 किलो टमाटर, खीरा, मूली, मिर्च और पत्तेदार सब्जियां उगाने में सफल होंगे।

यह ग्रीन हाउस चैंबर 400मीटर लंबा है । अंटार्कटिक के इस लैब में जर्मनी के वैज्ञानिक सब्जी की खेती कर रहे हैं। अंटार्कटिक में माइनस 100 डिग्री में पहली बार खीरा, मूली उगाए

कम्पयूटर करता है निंयत्रण
चैंबर में सब्जियों के विकास के लिए एक खास तरह के पोषक घोल का उपयोग किया गया। इसे कम्प्यूटर द्वारा नियंत्रित किया जाता है। कुछ मिनट के अंतर पर छिड़काव किया जाता है। चैंबर में लाल, नीली और हरी एलईडी लाइट्स भी लगाई गई हैं। साथ ही 42 एलईडी लैंप्स भी लगाए गए हैं।

10 महीने दुनिया से कटा रहता है स्टेशन
ठंड के महीनों में नॉयमायर स्टेशन दुनिया से कट जाता है। लोगों को कई महीनों तक भोजन के लिए पहले से भेजी गई चीजों पर निर्भर रहना पड़ता है। इस प्रोजेक्ट के जरिए वैज्ञानिक जानकारी जुटाएंगे। फिर उसका इस्तेमाल चंद्रमा और मंगल ग्रह के अभियानों में करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here