Earthquake in USA: अमेरिका के टेक्सास में भूकंप के तेज झटके से कांपी धरती, 5.4 मापी गई तीव्रता

0
209
Earthquake in New Zealand
Earthquake

Earthquake in USA: अमेरिका के टेक्सास में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4 मापी गई है। कहा जा रहा है कि टेक्सास में अब तक इतनी तेज तीव्रता वाला भूकंप महसूस नहीं किया गया था। मिडलैंड में राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह टेक्सास में चौथा सबसे शक्तिशाली भूकंप था। भूकंप का केंद्र मिडलैंड में बताया गया है। यह मिडलैंड के उत्तर-पश्चिम से 22 किमी दूर 9 किमी की गहराई में दर्ज किया गया है।

Earthquake in USA
Earthquake in USA

Earthquake in USA: 1500 से ज्यादा लोगों को महसूस किए गए भूकंप के झटके

भूकंप से अभी किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। राष्ट्रीय भूकंप सूचना केंद्र के अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप करीब 1500 से ज्यादा लोगों ने महसूस किया है। आमतौर पर देखा जाता है कि कई बार लोग अपने काम में व्यस्थ होते हैं कि वह भूकंप के झटके महसूस नहीं कर पाते हैं।

बता दें कि इसके पहले 16 नवंबर को यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप की तीव्रता 5.3 दर्ज की गई थी। अगर भूकंप से तबाही की खबर की बात करें तो इंडोनेशिया में भूकंप से करीब से 252 लोगों की मौत हो गई। इसी साल नवंबर के आखिरी महीने में इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं बताया जा रहा है कि कई लोग अभी भी लापता हैं। भूकंप की तीव्रता 5.6 दर्ज की गई थी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here