Fuel Price: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में आज यानी शनिवार को सीएनजी के दामों में इजाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम में 95 पैसे प्रति किलोग्राम का इजाफा कर दिया है। दिल्ली में अब 1 किलोग्राम सीएनजी भरवाने के लिए 79.56 रुपये चुकाने होंगे। इससे पहले 8 अक्टूबर को दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 3 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी।
मालूम हो कि एनसीआर के गुरुग्राम में सीएनजी की कीमत 86.94 रुपये, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 81.17 रुपये, रेवाड़ी में 78.61 रुपये और फरीदाबाद में सीएनजी की कीमत 84.19 रुपये प्रति किलोग्राम है।
दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बावजूद इसके भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भावों में कोई फेरबदल नहीं किया है।
Fuel Price: यहां जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का Rate
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
फरीदाबाद | 97.49 | 90.35 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
कोलकाता | 106.03 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
देहरादून | 95.22 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गई हैं)
Fuel Price: SMS के जरिये कैसे चेक कर सकते हैं भाव ?
Fuel Price: SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।
शहर | एसएमएस टैक्स |
Delhi | RSP102072 |
Noida | RSP155444 |
Faridabad | RSP102287 |
Mumbai | RSP108412 |
Kolkata | RSP119941 |
Chennai | RSP133593 |
Lucknow | RSP155054 |
Gurgaon | RSP102082 |
Jaipur | RSP123 |
संबंधित खबरें