Turkey Earthquake: तुर्की में तेज भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई तीव्रता

0
173
Earthquake in New Zealand
Earthquake

Turkey Earthquake: तुर्की में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.0 बताई गई है। भूकंप आज सुबह करीब 6.38 बजे तुर्की के अंकारा से 186 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में 6.0 तीव्रता से आया। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से कोई जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।

Turkey Earthquake

इंडोनेशिया में भूकंप से 162 लोगों की मौत

बता दें कि बीते दिनों इंडोनेशिया में आए भूकंप से 162 लोगों की मौत हो गई। वहीं 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए। भूकंप के जोरदार झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। भूकंप इंडोनेशिया की राजधानी जर्काता में आया है। भूकंप की तीव्रता 5.4 थी। वहीं कहा जा रहा है कि जकार्ता में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Earthquake in Gujrat

वहीं मलंगो में 22 नवंबर सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 7.0 बताई गई थी। भूकंप सोलोमन द्वीप में सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर आया था। राजधानी होनियारा में हेरिटेज पार्क होटल के रिसेप्शनिस्ट जॉय निशा ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि यह एक तेज भूकंप था। होटल में कई चीजें गिर गई।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here