Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति का बड़ा ऐलान, G-20 सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे पुतिन

0
163
Russia’s Putin to skip G20
Putin

Vladimir Putin: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले सप्ताह  इंडोनेशिया के बाली (Bali) शहर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन (G20 summit) में शामिल नहीं होंगे। इंडोनेशियाई सरकार के एक अधिकारी द्वारा समाचार एजेंसी रायटर को मिली जानकारी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति पुतिन सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। समुद्री और निवेश मामलों के समन्वय मंत्री के प्रवक्ता जोडी महारदी ने इस बात का जानकारी देते हुए कहा कि अब पुतिन का प्रतिनिधित्व रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। वह वर्चुअली रूप से इस बैठक में शामिल होंगे।

जानकारी अनुसार G20 मेजबान के रूप में, इंडोनेशिया ने शिखर सम्मेलन से पुतिन को हटाने और रूस को समूह से निष्कासित करने के दबाव का विरोध किया है। इंडोनेशिया ने कहा कि उसके पास सदस्यों के बीच सहमति के बिना ऐसा करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, “जी20 का मतलब राजनीतिक मंच नहीं है। यह अर्थशास्त्र और विकास के बारे में है।”

Vladimir Putin: यूक्रेन के राष्ट्रपति भी किए गए हैं आमंत्रित

Volodymyr Zelenskyy
Volodymyr Zelenskyy

वहीं इंडोनेशिया ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) को भी आमंत्रित किया है, लेकिन जेलेंस्की ने कहा है कि अगर पुतिन शामिल होंगे तो वह सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे।

15 नवंबर से शुरू हो रहा है जी20 शिखर सम्मेलन

,Vladimir Putin To Skip G20 Summit

बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन 15-16 नवंबर को इंडोनेशिया में होने वाला है। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले हफ्ते इंडोनेशिया के दौरे पर जाएंगे। भारत 1 दिसंबर को मौजूदा अध्यक्ष इंडोनेशिया से शक्तिशाली समूह जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। 15 नवंबर से शुरू होने वाले शिखर सम्मेलन में कई अन्य विश्व नेता भी शामिल होने वाले हैं, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम भी शामिल हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here