Home Tags TATA IPL

Tag: TATA IPL

Jason Roy ने गुजरात टाइटंस को छोड़ने के बाद सोशल मीडिया...

0
IPL 2022 के सीजन शुरू होने से पहले Jason Roy ने निजी कारणों के चलते अपने नाम को वापस ले लिया। जेसन रॉय को गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा था। वो इस साल होने वाले आईपीएल में नजर नहीं आएंगे। जेसन रॉय ने गुजरात की टीम छोड़ने के बाद सोशल मीडिया जरिए फैंस और फ्रेंचाइजी के लिए एक बयान जारी किया।

Shreyas Iyer आईपीएल मेगा ऑक्शन के समय भारतीय टीम के साथ...

0
Team India के बल्लेबाज Shreyas Iyer इस समय शानदार फॉर्म में हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर ने लगातार तीन अर्धशतक लगाए और वो पूरी सीरीज में नाबाद रहे। वो आईपीएल 2022 में कोलकाता की कप्तानी करते दिखेंगे। कोलकाता की टीम ने उन्हे 12.25 करोड़ देकर टीम में शामिल किया है और कुछ समय बाद उन्हें कप्तानी भी सौंप दी।

IPL 2022 का मुकाबला शुरू होने से पहले Gujarat Titans को...

0
IPL 2022 का मुकाबला अभी शुरू भी नहीं हुआ कि Gujrat Titans को पहले ही बड़ा झटका लग गया। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने आईपीएल 2022 से अपना नाम वापस ले लिया है। रॉय ने बायो बबल में लंबे समय तक रहने से होने वाली थकावट के चलते यह फैसला लिया है। आपकों बता दूं कि आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। अब देखना होगा कि गुजरात टाइटंस जेसन रॉय के जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल करते है।

IPL 2022 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट...

0
IPL 2022 का पहला मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इंडियन एक्स्प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ने बीसीसीआई से कहा है कि वह टूर्नामेंट के दौरान टीमों को अलग लेन मुहैया करवाएगी। जिससे टीम को होटल, ट्रेनिंग वेन्यू और स्टेडियम तक जाने में कोई परेशानी न हो।

Chennai Super Kings सूरत में जल्द लगाएगी अपना ट्रेंनिंग कैंप, महेंद्र...

0
IPL 2022 के लिए Chennai Super Kings की टीम सूरत में कैंप लगाएगी। 26 मार्च से इस सीजन की शुरुआत होनी हैं। चेन्नई की टीम 7 मार्च को गुजरात के सूरत में अपना अभ्यास शुरू करेगी। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम लालाभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू कर देंगे। उससे पहले खिलाड़ियों को चार दिन तक अनिवार्य क्वारंटाइन में रहना होगा। टीम के खिलाड़ी दो मार्च तक सूरत पहुंच जाएंगे जबकि कप्तान धोनी भी चार मार्च से पहले ट्रेंनिंग कैंप में होंगे।

IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से, 10 टीमों को लीग...

0
IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। आईपीएल के गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इसका फैसला लिया गया। इस टूर्नामेंट का फाइनल का 29 मई को खेला जाएगा। लीग स्टेज के सभी 70 मुकाबले महाराष्ट्र में खेले जाएंगे। अभी नॉकआउट कहां खेला जाएगा इस पर मुहर नहीं लगी हैं। लीग के 55 मैच मुंबई और 15 मैच पुणे में खेले जाएंगे।

IPL 2022 को लेकर अन्य फ्रेंचाइजियों को क्यों है मुंबई इंडियंस...

0
IPL 2022 का सीजन महाराष्ट्र के मुंबई और पूणे में खेला जाएगा। आईपीएल के लीग चरण के मैच मुंबई के तीन और पुणे के एक स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल की शुरुआत अगले महीने से होने वाली हैं। क्रिकबज के रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के तीन स्टेडियम में 55 मैच खेले जाएंगे। वहीं पुणे के एक स्टेडियम में 15 मैच खेले जाएंगे। जिसको लेकर कुछ टीमों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आपत्ति जाहिर की है।

Mayank Agarwal को मिल सकती है Punjab Kings की कमान, फ्रेंचाइजी...

0
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के बाद लगभग सभी टीमों ने अपने कप्तान की घोषणा कर दी है। बस Punjab Kings और Royal Challengers Bangalore की टीम ने अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है। अब ऐसी खबर आ रही है कि Mayank Agarwal को पंजाब किंग्स की कप्तानी सौंपी जा सकती हैं। मयंक अग्रवाल ने पिछले दो सीजन में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।

IPL 2022 का लीग राउंड महाराष्ट्र में, मुंबई में 55 और...

0
IPL 2022 की नीलामी के बाद अब जल्द ही आईपीएल शुरू होगा। इस बार बीसीसीआई ने आईपीएल को भारत में करवाने की पूरी तैयारी कर चुकी है। ऐसा कहा जा रहा है कि पूरे टूर्नामेंट का अयोजन महाराष्ट्र में किया जाएगा। जिससे खिलाड़ियों को ज्यादा सफर न करना पड़े। क्रिकबज के एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 के 55 मुकाबले खेले जाएंगे। जबकि पूणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम को 15 मैचों की मेजबानी मिलेगी।

Ajit Agarkar को मिली IPL 2022 के लिए बड़ी जिम्मेदारी, Delhi...

0
Team India के पूर्व तेज गेंदबाज Ajit Agarkar इस बार आईपीएल में नई रोल में नजर आने वाले हैं। दिल्ली कैपिटल्स में अजित आगरकर असिस्टेंट कोच के तौर पर टीम के साथ जुड़ने जा रहे हैं। क्रिकइंफो के मुताबिक आगरकर प्रमुख कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है। आगरकर के साथ शेन वॉटसन को भी इस टीम में शामिल करने की बात चल रही है।

Related News

Ayodhya पंहुचे Bollywood Stars दांतों को सफेद करने के घरेलू उपाय… खंडित हो गई लड्डू गोपाल की मूर्ति? पहली सर्दी में कैसे रखें बेबी का ख्याल? सर्दियों में इससे गर्म और कुछ नहीं!