IPL 2022 का लीग राउंड महाराष्ट्र में, मुंबई में 55 और पुणे में 15 मुकाबले खेले जाएंगे

0
491
IPL
IPL

IPL 2022 की नीलामी के बाद अब जल्द ही आईपीएल शुरू होगा। इस बार बीसीसीआई ने आईपीएल को भारत में करवाने की पूरी तैयारी कर चुकी है। ऐसा कहा जा रहा है कि पूरे टूर्नामेंट का अयोजन महाराष्ट्र में किया जाएगा। जिससे खिलाड़ियों को ज्यादा सफर न करना पड़े। क्रिकबज के एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 के 55 मुकाबले खेले जाएंगे। जबकि पुणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम को 15 मैचों की मेजबानी मिलेगी।

IPL 2022 के प्लेऑफ के लिए स्थान तय नहीं

खबर आ रही हैं कि सभी टीमों को वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में चार-चार मुकाबले और ब्रेबोर्न और पुणे में तीन-तीन मुकाबले खेलने को मिलेगी। हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल 2022 के शेड्यूल को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। आईपीएल 2022 की शुरुआत 27 मार्च से हो सकती है। खबरों के मुताबिक 27 मार्च से ही बीसीसीआई टूर्नामेंट का आगाज करना चहती है, मगर ब्रॉडकास्टर चाहते है कि 26 मार्च से टूर्नामेंट का शुरुआत हो। टूर्नामेंट का समापन रविवार, 29 मई को होना है। वहीं प्लेऑफ के लिए स्थान अभी तय नहीं किए गए हैं। 

IPL 2022
IPL 2022

आईपीएल 2022 में इस बार अहमदाबाद और लखनऊ की टीम की एंट्री हुई है। इस बार से 8 की जगह 10 टीमें हिस्सा लेगी। हाल में ही बेंगलुरु में संपन्न हुए ऑक्शन में कुल 204 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई है। जिसमें ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। नीलामी से पहले टीमों को कुछ खिलाडी रिटेन करने का मौका दिया गया था। रिटेन में 10 टीमों ने 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इस आईपीएल में कुल मिलाकर 237 खिलाड़ी खेलते दिखेंगे।

संबंधित खबरें

Ajit Agarkar को मिली IPL 2022 के लिए बड़ी जिम्मेदारी, Delhi Capitals टीम के असिस्टेंट कोच बने

Shane Watson को IPL 2022 में मिलेगी नई जिम्मेदारी, दिल्ली कैपिटल्स के साथ इस रोल में आएंगे नजर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here