IPL 2022 को लेकर अन्य फ्रेंचाइजियों को क्यों है मुंबई इंडियंस से दिक्कत, जानें पूरा मामला

0
343
Mumbai Indians
Mumbai Indians

IPL 2022 का सीजन महाराष्ट्र के मुंबई और पूणे में खेला जाएगा। आईपीएल के लीग चरण के मैच मुंबई के तीन और पुणे के एक स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल की शुरुआत अगले महीने से होने वाली हैं। क्रिकबज के रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के तीन स्टेडियम में 55 मैच खेले जाएंगे। वहीं पुणे के एक स्टेडियम में 15 मैच खेले जाएंगे। जिसको लेकर कुछ टीमों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आपत्ति जाहिर की है।

IPL 2022 का आयोजन महाराष्ट्र में

कोरोना के कारण BCCI ने आईपीएल को एक ही राज्य तक सीमित कर दिया है। जिससे बायो-बबल बनाने में आसानी हो और एयर ट्रेवल से बचा जा सके। लेकिन इसका फायदा मुंबई इंडियंस को मिल सकता है। क्योंकि मुंबई की टीम का होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम है और ऐसे में मुंबई ही एकमात्र टीम होगी, जिसे अपनी मेजबानी में खेलने का मौका मिलेगा। इसी वजह से कुछ फ्रेंचाइजियों ने इस पर आपत्ति जाहिर की है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबॉन स्टेडियम और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम के अलावा पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के मुकाबले होने हैं। नतीजतन, अन्य फ्रेंचाइजियों ने मुंबई इंडियंस के घर में अपने मैच खेलने पर बीसीसीआई के खिलाफ आवाज उठाई है। टूर्नामेंट के पिछले सीजन में किसी भी टीम के लिए कोई घरेलू लाभ नहीं था। क्योंकि कोरोना के कारण सभी टीमों को अलगा-अलग मैदानों पर मैच खेलने थे। 

IPL 2022
IPL

मुंबई इंडियंस के वानखेड़े स्टेडियम के अलावा किसी अन्य मैदान पर अपना मुकाबला खेलने से फ्रेंचाइजियों को कोई समस्या नहीं है। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक टूर्नामेंट के लिए अंतिम शेड्यूल की घोषणा नहीं की है और यह देखना दिलचस्प होगा कि पांच बार के चैंपियन को घरेलू मैच आवंटित किए जाते हैं या नहीं। 

एक फ्रेंचाइजी सूत्र ने टीओआई को बताया, “अन्य किसी भी टीम को घरेलू मैच नहीं मिल रहे हैं। यह अनुचित होगा यदि मुंबई इंडियंस अपने बहुत सारे मैच वानखेड़े में खेलती हैं, जो वर्षों से उनका अड्डा रहा है। फ्रेंचाइजी ने यह चिंता जताई है। फ्रेंचाइजी को इसमें कोई समस्या नहीं होगी, अगर मुंबई इंडियंस अपने अधिकांश मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे में खेलती है। यहां तक कि ब्रेबोर्न स्टेडियम भी ठीक है। उम्मीद है कि बीसीसीआई इस मामले को देखेगा।” 

संबंधित खबरें

IPL 2022 का लीग राउंड महाराष्ट्र में, मुंबई में 55 और पुणे में 15 मुकाबले खेले जाएंगे

Ajit Agarkar को मिली IPL 2022 के लिए बड़ी जिम्मेदारी, Delhi Capitals टीम के असिस्टेंट कोच बने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here