IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से, 10 टीमों को लीग स्टेज में 14-14 मुकाबले मिलेंगे

0
294
IPL
IPL

IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। आईपीएल के गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इसका फैसला लिया गया। इस टूर्नामेंट का फाइनल का 29 मई को खेला जाएगा। लीग स्टेज के सभी 70 मुकाबले महाराष्ट्र में खेले जाएंगे। अभी नॉकआउट कहां खेला जाएगा इस पर मुहर नहीं लगी हैं। लीग के 55 मैच मुंबई और 15 मैच पुणे में खेले जाएंगे।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 20 और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20 मुकाबले खेले जाएंगे। जबकि ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15 मैच खेला जाएगा। वहीं बचे हुए 15 मुकाबले पुणे के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। सभी 10 टीमें वानखेड़े में 4 और डीवाई पाटिल में 4 मुकाबले खेलेंगी। इसके अलावा ब्रेबोर्न में 3 और पुणे में 3 मैच खेलने होंगे।

IPL 2022 में 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया

आईपीएल इतिहास में ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब 10 टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। पहली बार ऐसा 2011 में हुआ था। ग्रुप ए में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को रखा गया है। वहीं ग्रुप बी में चैन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस को रखा गया है।

हर टीम को अपने ग्रुप में एक दूसरे के खिलाफ दो बार खेलने का मौका मिलेगा। दूसरे ग्रुप की किसी एक टीम के खिलाफ दो मैच खेलने होंगे। इसके बाद दूसरे ग्रुप की बाकी बची 4 टीमों के खिलाफ 1-1 मैच खेलने होंगे।

इस बार आईपीएल में सभी 10 टीमें लीग स्टेज में 14-14 मैच खेलेंगी। हर टीम 5 टीमों के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी। वहीं बाकी बचे हुए 4 मैच चार टीमों के साथ खेलेगी। 14 मैचों में से 7 वह अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी, वहीं 7 दूसरे मैदान पर खेले जाएंगे। लीग राउंड के बाद चार प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे जिसका वेन्यू और तारीख तय नहीं किया गया है।

IPL 2022

सबसे ज्यादा बार आईपीएल खिताब जीतने और फाइनल में पहुंचने के आधार पर टीमों की सीडिंग तय हुई है। इस आधार पर मुंबई को टॉप सीडिंग मिली है और चैन्नई को दूसरी सीडिंग दी गई है। कोलकाता तीसरे और सनराइजर्स चौथे स्थान पर आई है। इसी तरह बाकी टीमों की सीडिंग तय हुई है।

1, 3,5 और 7 नंबर की सीडिंग वाली टीम ग्रुप A में है। इसी तरह 2, 4, 6 और 8 नंबर की सीडिंग वाली टीम ग्रुप B में है। लखनऊ और गुजरात नई टीमें हैं। लखनऊ को ग्रुप ए में और गुजरात को ग्रुप बी में रखा गया है।

संबंधित खबरें

IPL 2022 का लीग राउंड महाराष्ट्र में, मुंबई में 55 और पुणे में 15 मुकाबले खेले जाएंगे

Ajit Agarkar को मिली IPL 2022 के लिए बड़ी जिम्मेदारी, Delhi Capitals टीम के असिस्टेंट कोच बने

IPL 2022 को लेकर अन्य फ्रेंचाइजियों को क्यों है मुंबई इंडियंस से दिक्कत, जानें पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here