Russia Ukraine Conflict: Manish Tewari ने UNSC में वोटिंग को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-भारत को अपना पक्ष चुनना चाहिए

0
454
Manish Tewari
Manish Tewari

Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन-रूस के संघर्ष के बीच अब कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने केंद्र सरकार पर यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान पर स्पष्ट रुख नहीं अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत को अपना पक्ष चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई दोस्त गलती करता है, तो हमें उसे सुधारना होगा। उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र की वकालत करते हैं और अन्य अधिनायकवादी तरीके का समर्थन करते हैं। भारत को अपना पक्ष चुनना होगा।

मनीष तिवारी ने कहा कि भारत को एक स्पष्ट रुख अपनाने और रूस को बताने की जरूरत है,जो वे कर रहे हैं वह गलत है। यूक्रेन में वर्तमान में जो हो रहा है वह अंतरराष्ट्रीय संबंधों के सभी सहमत सिद्धांतों का पूर्णतया खंडन है। मनीष तिवारी ने कहा कि भारत की गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) नीति को 1991 से धीरे-धीरे समाप्त कर दिया गया है, और आज यदि भारत उसी नीति पर वापस चलने की सोचता है, तो यह एक गलती होगी।

Russia Ukraine Conflict
Russia Ukraine Conflict

Russia Ukraine Conflict: Manish Tewari बोले-युद्ध का कोई औचित्य नहीं

उन्होंने आगे कहा कि युद्ध के कारण हो सकते हैं लेकिन युद्ध का कोई औचित्य नहीं हो सकता है, और यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के वर्तमान संदर्भ में, न तो युद्ध का कोई कारण है और न ही युद्ध का कोई औचित्य है। कांग्रेस नेता ने कहा कि दुनिया को एक साथ आना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस आक्रमण को रोका जाए और रूस द्वारा यूक्रेन के क्षेत्र पर अवैध कब्जा या अवैध आक्रमण को तुरंत रोका जाए। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के संबंध में कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत सरकार को बहुत पहले कार्रवाई करनी चाहिए थी।

Russia Ukraine Conflict: रूस के मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगा भारत

गौरतलब है कि रूस यूक्रेन के बीच तीसरे दिन भी युद्ध जारी है। यूएनएसी में रूस ने अमेरिका के निंदा प्रस्ताव को वीटो पावर से निरस्त कर दिया है जिसके बाद रूस के फैसले का विरोध करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व में 50 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने इसे महासभा में ले जाने की बात की है। हालांकि भारत ने अपना रुख साफ कर दिया है कि वो इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगा।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here