Tag: england team
Cricket News Updates: Hardik Pandya कर रहे हैं अपनी फिटनेस पर...
Cricket News Updates: Hardik Pandya ने अपनी अनूठी ऑलराउंड क्षमताओं के साथ भारतीय क्रिकेट में खुद को साबित किया। उन्होंने इकोनमिक टाइम्स से बात करते हुए कहा, "मैंने हमेशा टीम की रुचि को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी के साथ खुद को आगे बढ़ाया है, लेकिन इस बार मैं खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करने के लिए कुछ समय की छुट्टी चाहता था। मैं भी अपने परिवार के लिए कुछ समय निकालना चाहता था। हमने बायो बबल में बहुत समय बिताया है।
Women Ashes का एकमात्र टेस्ट हुआ ड्रॉ, जीत के करीब पहुंचकर...
Women Ashes में खेले गए मैच एकमात्र टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में एक समय लग रहा था कि इंग्लैंड इस मुकाबले को आसानी से जीत जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टीम को जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 13 रन चाहिए थे लेकिन इंग्लैंड की महिला टीम ने सिर्फ 1 रन बनाए और मैच को ड्रॉ करवाया।
WI vs ENG: मोईन अली के कप्तानी पारी के बदौलत इंग्लैंड...
WI vs ENG: West Indies और England के बीच खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। पांच मैच की सीरीज में दोनों टीमें दो-दो मैच जीत चुकी है। इंग्लैंड के कप्तान मोईन अली ने शानदार 63 रनों की पारी खेलते हुए वेस्टइंडीज को 34 रनों से हरा दिया। पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 159 रन ही बना सकी। दोनों के बीच अंतिम और निर्णायक मुकाबला 31 जनबरी को खेला जाएगा।
ICC Men’s Test Cricketer of the Year का हुआ ऐलान, इंग्लैंड...
ICC Men's Test Cricketer of the Year का ऐलान हो गया है। England के Joe Root को साल 2021 में शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी ने साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर चुना है। इस पुरस्कार के रेस में इंग्लैंड के जो रूट के अलावा, न्यूजीलैंड के काइल जेमिसम, श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्नने और भारत के रविचंद्रन अश्विन शामिल थे। आईसीसी ने इन खिलाड़ियों में से जो रूट को बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर के अवॉर्ड के लिए चुना है। रूट ने इस साल 2021 में 15 मैचों में 1708 रन बनाए। जिसमें उनके बल्ले से 6 शतक भी निकले।
WI vs ENG: अकील हुसैन की ताबड़तोड़ पारी से बाद भी...
WI vs ENG: West Indies और England के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 1 रनों से हराकर सीरीज को 1-1 से बराबरी कर ली है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने महज 1 रन जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ। अंतिम ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 29 रन बनाने थे। लेकिन मेजबान टीम 28 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी अपने नाम किया। पहले मैच में इंग्लैंड को 9 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा था।
Ben Stokes ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले अपना...
Ben Stokes इस सीजन IPL में खेलते नजर नहीं आएंगे। उन्होंने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया है। स्टोक्स ने इस साल आईपीएल नहीं खेलने का फैसला लिया। विश्व के प्रमुख ऑल राउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अपने कार्यभाार को मैनेज करने के लिए और तरोताजा रहने के लिए इस बार आईपीएल में शामिल नहीं होंगे। स्टोक्स के साथ जो रूट भी मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं होंगे।
Cricket News Updates: भारतीय टीम के नेतृत्व के लिए तैयार हैं...
Cricket News Updates: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपकप्तान Jasprit Bumrah को बनाया गया है। कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद कई नाम सामने आ रहे है, उसमें जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है। रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत और बुमराह के नामों पर चर्चा किया जा रहा है। बुमराह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर उन्हें भारत का नेतृत्व करने का मौका मिलता है तो यह सम्मान की बात होगी। उन्होंने कहा कि ''यदि यह मौका मिलता है तो यह सम्मान होगा और मुझे नहीं लगता कि कोई भी खिलाड़ी इसके लिए मना करेगा और मैं भी अपवाद नहीं हूं। चाहे वह कोई भी नेतृत्व समूह हो, मैं हमेशा अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से उसमें योगदान देना चाहता हूं।''
Ashes Series ट्रॉफी जीतने के बाद पैट कमिंस ने Usman Khawaja...
Australia के बल्लेबाज Usman Khawaja के लिए Ashes Series यादगार साबित हुआ। ख्वाजा ने लंबे समय बाद टेस्ट में वापसी करते हुए दो पारियों में दो शतक जड़े। ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज को 4-0 से जीत लिया और जीत का सेलिब्रेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ शैंपेन की बोतल खोली, तब ख्वाजा पोडियम से नीचे चले गए। इसके बाद कप्तान पैट कमिंस ने शैंपेन सेलिब्रेशन को रोक दिया और ख्वाजा को वापस बुलाया। कमिंस के इस जेस्चर की हर जगह तारीफ हो रही है।
England टीम का टेस्ट कप्तान बने रहना चाहते हैं Joe Root,...
England की टीम ने Australia में हुई Ashes Series में निराशाजनक प्रदर्शन किया। इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में सिर्फ एक मैच ही ड्रॉ करवा पाई है। जबकि चार मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड को अंंतिम मैच में 146 रन की हार के बाद जो रूट ने बयान दिया है वो इंग्लैंड की कप्तानी करने के सबसे सही शख्य हैं। कप्तान के रूप में जो रूट पांच साल से अपनी सेवाएं दी हैं। जो रूट चाहते है कि वो कप्तान बने रहे। लेकिन एक के बाद एक हार के कारण उनसे कप्तानी छीनी जा सकती है।
Cricket News Updates: गावस्कर चाहते हैं भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान...
Virat Kohli के कप्तानी छोड़ने के बाद नया कप्तान किसको बनाया जाए। इसकी चर्चा भी तेज हो गई है। भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर चाहते हैं कि टेस्ट टीम का कप्तानी रोहित के जगह ऋषभ पंत को बनाया जाए। गावस्कर चाहते हैं कि ऋषभ पंत भारत के अगले टेस्ट कप्तान के तौर पर विराट कोहली की जगह लें क्योंकि उनका मानना है कि जिम्मेदारी का भाव इस विकेटकीपर को खेल के सभी प्रारूपों में और बेहतर क्रिकेटर बनाएगा। उन्होंने कहा, ''अगर आप मुझे पूछोगे तो मैं फिर भी यही कहूंगा कि मैं ऋषभ पंत को अगले भारतीय कप्तान के तौर पर देखना चाहूंगा।''












