Delhi-NCR Weather: कड़ाके की ठंड और कोहरे में लिपटा उत्तर भारत

0
32

उत्तर भारत के कई इलाके ठंड और कोहरे से परेशान है। दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में लोगों को ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। सर्दी, कोहरा और धुंध से लोगों का बुरा हाल है। राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली ट्रेने भी अपनी तय समय से लेट चल रही हैं। बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में कम कोहरे का अनुमान है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में अभी भी कोहरे का असर देखने को मिलेगा। दृश्यता की बात करें तो इन राज्यों में आम लोगों को परेशानी होने वाली है। लो विजिबिलिटी होने के कारण देश भर के कई फ्लाइट्स पर इसका असर देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सोमवार शाम 4 बजे 356 था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) के अनुसार, मंगलवार को इसके ‘गंभीर’ श्रेणी (AQI 400 से ऊपर) तक पहुंचने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here