स्पीकर पर भड़कने को लेकर Tejashwi Yadav का Nitish Kumar पर वार, बोले- सीएम आज ही सदन में मांगें माफी

तेजस्‍वी यादव ने कहा कि बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन के अध्यक्ष को हुक्म देकर विधानसभा में लोकतंत्र की हत्या का काम किया है।

0
307
Tejashwi Yadav & Nitish Kumar

Bihar विधानसभा में सीएम Nitish Kumar के स्पीकर पर भड़कने को लेकर RJD विधायक और नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने उन पर निशाना साधा है और साथ ही सीएम नीतीश से कहा है कि वो स्पीकर सिन्‍हा से माफी मांगे।

Tejashwi Yadav

उन्‍होंने कहा कि बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन के अध्यक्ष को हुक्म देकर विधानसभा में लोकतंत्र की हत्या का काम किया है। स्पीकर पर उंगली उठाना और संविधान के बारे में सबक देना अस्वीकार्य है। सीएम आज सदन में माफी मांगें।

स्पीकर पर गुस्‍सा हुए थे Nitish Kumar

हाल ही में बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्पीकर विजय कुमार सिन्हा पर गुस्‍सा हो गए थे। दरअसल कुछ दिन पहले लखीसराय में एक घटना हुई थी। जिसकी कार्रवाई की स्थिति के बारे में अध्यक्ष सिन्हा ने कैबिनेट मंत्री बिजेंद्र यादव से सदन को अवगत कराने के लिए कहा और इसी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश को गुस्‍सा आ गया था।

आग बाबूला होते हुए नीतीश कुमार ने कहा था, “मंत्री को सरकार की ओर से जवाब देने के लिए अधिकृत किया गया है। जब उन्होंने बताया कि जांच चल रही है, तो आप उन्हें परसों एक नए उत्तर के साथ आने के लिए कहते हैं। यह नियमों के खिलाफ है। कृपया संविधान को देखें।”

Nitish Kumar f

उन्होंने आगे कहा था, ”ऐसे मामलों में कार्रवाई करना सरकार और पुलिस का काम है। जांच की रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश की जानी है। क्या सदन को मामले में हस्तक्षेप करने का अधिकार है? मैं मुख्यमंत्री के रूप में अपना चौथा कार्यकाल पूरा कर रहा हूं। मैं एक बार विधानसभा का सदस्य भी था। मैंने ऐसी प्रक्रियात्मक विसंगति कभी नहीं देखी। कृपया सदन को इस तरह से न चलाएं।”

%E0%A4%BF%E2%80%8D%E2%80%8D%E0%A4%BFNitish Kumar

बता दें कि स्‍पीकर Vijay Kumar Sinha लखीसराय विधानसभा सीट से विधायक हैं। पिछले महीने उनके क्षेत्र में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में कई लोगों की कथित रूप से गलत तरीके से गिरफ्तारी पर सिन्हा ने नाराजगी व्‍यक्‍त की थी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here