Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 8वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ; तेजस्वी यादव बने डिप्टी सीएम

0
189
Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 8वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ; तेजस्वी यादव बने डिप्टी सीएम
Nitish Kumar: शपथ लेते ही बीजेपी पर बरसे नीतीश कुमार, बोले- "2014 वाले 2024 में रहेंगे तब ना"ने बनाया नया रिकॉर्ड, 8वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ; तेजस्वी यादव बने डिप्टी सीएम

Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार में आज नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने महागठबंधन कर नई सरकार बनाई है। आपको बता दें, नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद और तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को राजभवन में सीएम पद की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार के सीएम बने हैं। शपथग्रहण के दौरान राजभवन में राबड़ी देवी सहित बिहार के तमाम बड़े नेता मौजूद थे।

FZyXLeOacAAvoCA?format=jpg&name=large

Nitish Kumar Oath Ceremony: दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम बनें तेजस्वी यादव

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। शपथग्रहण के बाद तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम पर पूर्णविराम लगाया गया। पहली बार साल 2015 में तेजस्वी यादव ने बिहार के डिप्टी पद की शपथ ली थी।

FZyX4yAakAAFEHN?format=jpg&name=small

Nitish Kumar Oath Ceremony: बीजेपी को सौंपे गए मंत्रालयों में होगा फेरदबल

बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय नीतीश कुमार के पास ही रहेगा और इसके साथ ही पिछली सरकार में जदयू के पास जितने भी मंत्रालय थे वे भी रहेंगे। वहीं बीजेपी के पास जितने भी मंत्रालय थे वे कांग्रेस और राजद में बांटे जाएंगे। जीतन राम मांझी के मंत्रालयों में भी किसी तरह के बदलाव नहीं किए जाएंगे।

संबंधित खबरें:
कितनी बार ‘बेवफा’ साबित हुए Nitish Kumar, जानिए कैसा रहा है उनका राजनीतिक सफर

Bihar Political Crisis: 5 साल बाद नीतीश को याद आई RJD, महागठबंधन के साथ सरकार बनाने की तैयारी शुरू

Bihar Politics: “एक बार फिर भ्रष्टाचार की गोद में जा बैठे नीतीश कुमार”, बिहार में सियासी उलटफेर पर रविशंकर प्रसाद ने कसा तंज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here