क्या खुद की पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह? बिहार के गांवों का कर रहे हैं मैराथन दौरा

नीतीश की पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए आरसीपी ने कहा कि 2024 के चुनाव में जेडीयू अकेले मैदान में आया तो खाता भी नहीं खुलेगा। महागठबंधन के साथ आने पर दो-चार में सिमट कर रह जाएंगे नीतीश कुमार।

0
114
Bihar News: RCP Singh
Bihar News: RCP Singh

Bihar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बुधवार को दरभंगा के बिठौली गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी जिद छोड़कर बिहार में शराबबंदी हटानी चाहिए। उन्होंने कहा, “शराब बंदी के कारण बिहार सरकार, राजस्व का एक बड़ा हिस्सा खो रहा है और यह सीधे आम लोगों को प्रभावित कर रहा है। बिहार में लोक कल्याण कार्यों का विकास नहीं हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का दयनीय आकार है। इसलिए नीतीश कुमार को शराबबंदी पर अपनी जिद छोड़ देनी चाहिए। उन्हें राज्य के खजाने में उत्पाद कर संग्रह में सुधार के लिए प्रतिबंध हटा देना चाहिए।”

RCP Singh
RCP Singh

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार, हर मुद्दे पर नाकाम कुमार- दीपक

बता दें कि आरसीपी सिंह दरभंगा, मधुवनी समेत मिथिलांचल क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर रहे हैं। सुत्रों के अनुसार, आरसीपी सिंह जल्द ही बिहार में एक नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। बुधवार को सबसे पहले आरसीपी सिंह नवादा दुर्गा स्थान पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोर-शोर से स्वागत किया। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री बिठौली गांव पहुंचे। यहां स्थानीय कार्यकर्ता दीपक राय ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर दीपक ने कहा कि सीएम ‘नीतीश कुमार का राजनीतिक अंत’ अब निकट आ गया है। वो ज्यादा दिनों तक सत्ता सुख नहीं भोग सकेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार वाली सरकार है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार, व्यवस्थाओं को चौपट करके बैठें हैं कुमार।

download 89
आरसीपी सिंह के साथ दीपक राय

2024 में खाता भी नहीं खुलेगा: आरसीपी

नीतीश की पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए आरसीपी ने कहा कि 2024 के चुनाव में जेडीयू अकेले मैदान में आया तो खाता भी नहीं खुलेगा। महागठबंधन के साथ आने पर दो-चार में सिमट कर रह जाएंगे नीतीश कुमार। उन्होंने वर्तमान बिहार सरकार के मंत्रिमंडल पर तंज कसते हुए कहा कि यह पहला ऐसा मंत्रिमंडल है जिसमें तीन-तीन मुख्यमंत्री और उसके दावेदार एक साथ हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here