Madhya Pradesh: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का वार, बोले, ‘अड़ीबाजी कर रहे हैं दिग्विजय सिंह’

0
258
Narottam Mishra
Narottam Mishra

Madhya Pradesh: पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सदस्य दिग्विजय सिंह अपने अंदाज पर घिर गये हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सिंह पर अड़ीबाजी का आरोप लगाते हुए उनके रवैये की आलोचना की है। बता दें कि दिग्विजय सिंह भोपाल, विदिशा, राजगढ़ और गुना जिले में टेम तथा सुठालिया सिंचाई परियोजनाओं से डूब में आ रहे परिवारों के साथ कथित अन्याय एवं अनदेखी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलना चाह रहे हैं।

Madhya Pradesh सीएम मिलने का समय नहीं दे रहे : दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का आरोप है कि महीने भर से ज्यादा का वक्त हो गया है, बार-बार मांग करने के बावजूद सीएम शिवराज मिलने के लिए समय नहीं दे रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने 21 जनवरी को किसानों एवं डूब प्रभावितों के साथ सीएम हाउस पर धरने का एलान कर दिया था।

PM's Security Lapse
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chauhan

दिग्जिवय सिंह के दबाव की राजनीति के बीच उन्हें 20 जनवरी का समय सीएम ने मिलने के लिए दिया था। बाद में समय को निरस्त कर दिया गया तो दिग्विजय सिंह झल्ला गये। गत दिवस एक वीडियो बयान जारी करते हुए उन्होंने अपने धरने के एलान को दोहराते हुए कहा, ‘शिवराज सिंह ठीक नहीं कर रहे हैं और इस तरह का बर्ताव उन्हें (मुख्यमंत्री को) भारी पड़ेगा।’

Digvijaya Singh

दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद राजनीति गर्मा गई। वे ट्रोल हुए। गृहमंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह कहा, ‘एक पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य का अड़ीबाजी का अंदाज निंदनीय है। तालिबानी तरीका स्वीकार करने योग्य नहीं है।’

Digvijaya Singh

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी घोषणानुसार आज सुबह श्यामला हिल्स स्थित अपने निवास से किसानों और डूब प्रभावितों को लेकर पदमार्च पर निकले। मुख्यमंत्री निवास के पहले ही उन्हें रोक दिया गया।

दिग्विजय सिंह को बताया गया कि सीएम ने 23 तारीख का वक्त मुलाकात के लिए सुनिश्चित कर दिया है। सूचना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।

संबंधित खबरें…

Madhya Pradesh News: BJP सांसद Sadhvi Pragya बोलीं- शराब करती है औषधि का काम, Congress ने किया वार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here