Tejashwi Yadav के RJD अध्यक्ष बनने की अटकलों को Lalu Prasad Yadav ने किया खारिज, बोले- मूर्ख लोग फैला रहे हैं ऐसी बात…

0
338
Lalu Prasad Yadav
Lalu Prasad Yadav

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख Lalu Prasad Yadav ने शुक्रवार को उन सभी अटकलों को खारिज कर दिया कि वह पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे और उनके बेटे Tejashwi Yadav पार्टी के अगले अध्यक्ष बनेंगे। दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजद नेता लालू यादव ने कहा कि इस तरह की खबरें चलाने वाले मूर्ख हैं। अगर ऐसा फैसला लिया जाएगा तो सभी को पता चल जाएगा।

Lalu Prasad Yadav surrendered, first jail again RIMS

बता दें कि इससे पहले आरजेडी नेता और लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी तेजस्वी यादव को पार्टी का अगला अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि लालू प्रसाद यादव अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे क्योंकि उन्होंने पार्टी को काफी अच्छी तरह से चलाया है।

पार्टी की आगामी बैठक में कई अहम लोग होंगे शामिल: Lalu Prasad Yadav

दिल्ली में Lalu Prasad Yadav ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आगामी बैठक के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी से जुड़े कई अहम लोग शामिल होंगे। हालांकि, उन्होंने इस चीज की जानकारी नहीं दी कि वो बैठक में शामिल होंगे या नहीं।

Lalu Prasad Yadav
Lalu Prasad Yadav

बता दें कि राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 10 फरवरी को पटना में होगी। इस बैठक में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य प्रमुख वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। खबर है कि बैठक में लालू यादव भी शामिल हो सकते हैं।

rjd party

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here