सुखविंदर सिंह सुक्खू को मिला हिमाचल का ‘ताज’, 11 दिसंबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

0
138
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Himachal Congress Meet: हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे। राज्य में आज मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने के साथ ही पिछले एक महीने से चल रही चुनावी गतिविधियां भी समाप्त हो गई हैं। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने दमदार जीत के साथ ही भाजपा से सत्ता की कुर्सी हथिया ली और प्रदेश का रिवाज भी कायम रहा। पिछले 42 सालों की चुनावी राजनीति में हिमाचल में कभी भी ऐसा नहीं हुआ जब एक ही पार्टी ने लगातार दो बार जीत हासिल की हो। इस बार भी ऐसा ही हुआ। 2017 में 44 सीट जीतकर सरकार बनाने वाली बीजेपी इस बार सत्ता से बाहर हो गई। बता दें कि मामला इसलिए भी थोड़ा दिलचस्प हो गया था क्योंकि सीएम पद के लिए दावेदारी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने ठोकी थी। सीएम के नाम पर सहमति के लिए शिमला में शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक के दौरान सुखविंदर सिंह के नाम पर आम सहमति बनी। रविवार 11 दिसंबर को सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Himachal Congress Meet: कांग्रेस के विधायक दल की मीटिंग में उपस्थित वरिष्ठ नेता
Himachal Congress Meet: कांग्रेस के विधायक दल की मीटिंग में उपस्थित वरिष्ठ नेता

Himachal Congress Meet: प्रदेश में सरकार लाएगी बदलाव-सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल में सीएम के लिए जारी सियासी खींचतान अब थम गई है। वहीं राज्य के अगले सीएम अब सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे। शिमला में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लग गई है। सीएम के लिए चुने जाने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा “मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं।” उन्होंने आगे कहा “हमारी सरकार बदलाव लाएगी। हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है। हमें प्रदेश के विकास के लिए काम करना है।”

वहीं सीएम नाम की घोषणा होने के बाद कांग्रेस पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की।

बता दें कि शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह समेत कई नेता मौजूद हैं।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के समर्थकों ने की नारेबाजी

वहीं, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह के समर्थकों ने शिमला में नारेबाजी की। उन्होंने इस दौरान प्रतिभा वीरभद्र सिंह को सीएम बनाने की मांग भी की। मौके पर प्रतिभा वीरभद्र के समर्थकों के नारेबाजी करते हुए कहा कि हाईकमान होश में आओ… होश में आओ…। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो भी साझा किया है।

कुछ देर पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सीएम बनने के नाम को लेकर अपनी बात कही है। उन्होंने कहा "मुझे अभी हाईकमान के फैसले की जानकारी नहीं है। मैं शाम 5 बजे होने वाली कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में जा रहा हूं" सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में वे शामिल होने जा रहे हैं। वहीं, सभी की निगाहें कांग्रेस विधायक दल की बैठक पर टिकी हुई हैं. कभी भी सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है।

किसे कितनी मिली सीट?

बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 68 में से 40 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है, वहीं भाजपा सत्ता से बाहर हो गई है। भाजपा को महज 25 सीटें मिली हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही राज्य में चली आ रही परंपरा भी कायम रही है। क्योंकि यहां देखा जाता रहा है कि हर 5 साल में सत्तारूढ़ दल बदल जाता है। हिमाचल में यह इतिहास रहा है कि 1985 के बाद से अब तक जनता ने किसी भी पार्टी को लगातार 2 बार सत्ता की चाबी नहीं सौंपी है।

यह भी पढ़ेंः

कौन हैं Sukhvinder Singh Sukhu, जो संभालेंगे हिमाचल की ‘कुर्सी’?

अब घाटी में भी चल रहा है बुलडोजर, ढहाया गया आतंकी आशिक नांगरू का घर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here