APN News Live Updates: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का राजस्थान में छठां दिन, बूंदी के बलदेवपुरा गांव से शुरू हुई पदयात्रा

0
134
Bharat Jodo Yatra: केन्द्र सरकार ने राहुल गांधी से की अपील, पत्र में लिखा-
Bharat Jodo Yatra: केन्द्र सरकार ने राहुल गांधी से की अपील, पत्र में लिखा- "देशहित में भारत जोड़ो यात्रा को करें स्थगित"

APN News Live Updates: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान पहुंच गई है। आज यात्रा राजस्थान के बूंदी के बलदेवपुरा गांव से शुरू हुई। राजस्थान में आज भारत जोड़ो यात्रा का छठां दिन है। यात्रा में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए हैं। यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा में राहुल गांधी 20 से 25 किलोमीटर की रोजाना यात्रा कर रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस दोबारा से पार्टी में मजबूती के लिए और लोगों के बीच अपनी पहुंच बनाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा निकाली गई है। 3,570 किलोमीटर की यह यात्रा 150 दिनों तक चलने वाली है। बता दें कि राहुल गांधी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है।

Sukhwinder Sukhu ने ली CM पद की शपथ, मुकेश अग्निहोत्री बने हिमाचल के पहले डिप्टी सीएम, राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में हुई ताजपोशी

Sukhwinder Sukhu Oath| Live Updates
Sukhwinder Sukhu

Sukhwinder Sukhu Oath Live updates: कांग्रेस विधायक दल और हाईकमान ने आखिर शनिवार को हिमाचल प्रदेश के नए सीएम के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू नाम पर मुहर लगा ही दी।  6 बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के परिवार को दरकिनार करते हुए पार्टी ने सुखविंदर सिंह सुक्‍खू पर भरोसा जताया। बता दें कि मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नाम था। वहीं कयास लगाए जा रहे था कि अगर प्रतिभा सिंह नहीं बनीं तो उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को कुर्सी मिलेगी। पढ़ें विस्तार से…

वेलकम टू हेल! IGI एयरपोर्ट का मच्छी मार्केट जैसा हाल, शिकायतों से सोशल मीडिया पर आई बाढ़

Delhi IGI Airport Congestion: दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) का हाल ऐसा मानों कोई रेलवे स्टेशन। क्योंकि इन दिनों इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीड़भाड़ वाले हालात बने हुए हैं। लोग इतने ज्यादा परेशान है कि लोगों ने अपनी समस्याओं की शिकायत करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। यात्रियों को अपने उड़ानों तक पहुंचने में ही काफी समय लग जा रहा है। उनका कहना है कि वह कई घंटो के बाद अपने स्थान पर पहुंच पा रहे हैं। पढ़ें विस्तार से…

APN News Live Updates: महाराष्ट्र के नासिक में तेंदुआ पकड़ा गया

महाराष्ट्र के नासिक में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। दरअसल 10 दिन पहले लोगों ने नासिक के देवलाली इलाके में एक तेंदुआ था। आरएफओ, विवेक भदाणे ने बताया है कि जाल बिछा कर तेंदुए को पकड़ लिया गया है। आस-पास के लोगों को अगले 8-10 दिनों तक सतर्क रहने के लिए आदेश दिए गए हैं। उनका अनुमान है कि क्षेत्र में और तेंदुए हो सकते हैं।

पेज अपडेट जारी है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here