महाराष्ट्र में 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

0
117
Gangrape In Palghar: प्रतीकात्मक चित्र
Gangrape In Palghar: प्रतीकात्मक चित्र

Gangrape In Palghar: महाराष्ट्र के पालघर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग के साथ 8 हैवानों ने मिलकर हैवानियत की सारी हदें पार की दी है। इस खबर को पढ़ने पर आपका गुस्सा होना जायज है। यहां एक 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है। सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी रविवार को दी।

Gangrape In Palghar: प्रतीकात्मक चित्र
Gangrape In Palghar: प्रतीकात्मक चित्र

Gangrape In Palghar: 12 घंटे तक आरोपियों ने किया गैंगरेप-पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित लड़की ने बताया कि उसे बहला फुसला कर आरोपियों के द्वारा ले जाया गया था।
आरोपी शुक्रवार शाम को लड़की को समुद्र किनारे स्थित गांव में एक खाली बंगले में ले गए, जहां पर उन्होंने अगली सुबह तक बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया, “शनिवार को दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि 16 दिसंबर की रात आठ बजे उसके साथ दुष्कर्म शुरू हुई जो अगले दिन सुबह 11 बजे तक जारी रही।”

Gangrape In Palghar: जेल में कैदी का प्रतीकात्मक चित्र
Gangrape In Palghar: जेल में कैदी का प्रतीकात्मक चित्र

पुलिस अधिकारी ने कहा, “आरोपी लड़की को एक खाली बंगले में ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। बाद में, वे उसे समुद्र के किनारे भी ले गए, जहां उन्होंने फिर से झाड़ियों में उसका यौन उत्पीड़न किया।” पुलिस ने कहा कि लड़की की शिकायत पर सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः

मकड़ी के जाल में फंसा अजगर; फिर आगे क्या हुआ, देखें यह Viral Video…

एक राज्य में किचन तो दूसरे में है बेडरूम, जानें इस अनोखे घर की कहानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here