Gaighat Remand Home Case: पूर्व सीएम Rabri Devi ने लगाया बिहार सरकार पर आरोप, कहा- यह सब सरकार की निगरानी में हो रहा है

0
279
Rabri Devi
Rabri Devi

Gaighat Remand Home Case: गायघाट रिमांड होम में यौन शोषण के आरोप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब इस मामले में बिहार की पूर्व सीएम और राजद नेता राबड़ी देवी (Rabri Devi) का बयान आया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की विफलता है। यह सब सरकार की निगरानी में हो रहा है। बिहार के लोग देख रहे हैं कि राज्य में सरकार कैसे काम कर रही है। अदालत ने सरकार की खिंचाई भी की। बता दें कि गाय घाट रिमांड होम मामले को लेकर इससे पहले दिल्ली निर्भया कांड की वकील सीमा कुशवाहा भी पीड़ित पक्ष की ओर से खड़ी हुई हैं।

सीमा कुशवाहा बोलीं- जो हुआ वह 21वीं सदी के भारत पर कलंक है

निर्भया कांड की जानी-मानी वकील सीमा कुशवाहा ने कहा था कि पटना की सड़कों पर एक बेटी पिछले 5 दिनों से इंसाफ की गुहार लगा रही है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। यह मामला भी कहीं न कहीं मुजफ्फरपुर शेल्टर होम जैसा ही है। समाज कल्याण विभाग ने बिना जांच किए ही मामले को रफा-दफा कर दिया। जो हुआ वह 21वीं सदी के भारत पर कलंक है।

Seema Kushwaha
Seema Kushwaha on Gaighat Remand Home Case

सीमा कुशवाहा ने आगे कहा था कि रिमांड होम की सुपरिटेंडेंट वंदना गुप्ता पर सिर्फ एक पीड़िता ही आरोप नहीं लगा रही है, बल्कि और भी कई लड़कियां हैं जो अपना दर्द बयां कर रही हैं। उन्होंने कहा था कि हमारा मकसद यह मुद्दा उठाना है कि पटना में लड़कियों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है? प्रशासन संवेदनशील नहीं है। लगातार फोन आ रहे हैं, लेकिन पहले भी कोई प्राथमिकी दर्ज कराने को तैयार नहीं है। उल्टा लड़की के चरित्र पर सवाल उठाकर उसे उद्दंड बता रहे हैं।

download 34
Gaighat Remand Home Case

हाल ही में समाजवादी पार्टी का हाथ थामने वाली सीमा कुशवाहा ने कहा था कि बिहार सरकार को इस पूरे मामले में कार्रवाई करनी चाहिए और एक कमेटी का गठन करना चाहिए। इसकी जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया जाना चाहिए और इसकी निगरानी उच्च न्यायालय द्वारा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के सभी रिमांड और शेल्टर होम से सालाना रिपोर्ट मांगी जाए।

Gaighat Remand Home Case: क्या है मामला?

पीड़िता लड़की ने बताया कि गायघाट रिमांड होम की सुप्री‍टेंडेंट वंदना गुप्‍ता किस तरह से लड़कियों का शारीरिक और मानसिक शोषण कर रही है। ल़ड़की का आरोप है कि वंदना गुप्‍ता नशे का इंजेक्‍शन लगाकर सेक्‍स रैकेट का धंधा करवाती है। साथ ही रिमांड होम में लड़कियों की मौत पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा था कि वंदना गुप्ता लड़कियों को डराती धमकाती थी।

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here