UP Election 2022 को लेकर कांग्रेस की बैठक जारी, Priyanka Gandhi और Bhupesh Baghel 10 जनपथ पहुंचे

0
405
Congress meeting on UP Election 2022
Congress meeting on UP Election 2022 (Pic: ANI)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। पिछले कई सालों से राज्य की सत्ता से बाहर कांग्रेस पार्टी अगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरा दमखम लगा रही है। 2019 से कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi लगातार उत्तर प्रदेश की सरकार पर हमलावर हैं। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा और छत्तीसगढ़ के सीएम और यूपीसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) बैठक कर रहे हैं। यह मीटिंग दिल्‍ली में सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पर चल रही है।

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस के 7 वादे

कांग्रेस पार्टी आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी मजबूती से कर रही है। कांग्रेस ने यूपी की जनता से 7 वादे किए हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रियंका गांधी ने कहा था कि अगर हमारी सरकार बनेगी तो उस सरकार में 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा राज्‍य चुनाव में कांग्रेस ने 40 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवारों को देने का फैसला किया है। प्रियंका ने कहा था, ‘हम लड़कियों को प्रोत्साहन स्वरूप स्मार्ट फोन और स्कूटी भी देंगे।’ किसानों के लिए विशेष घोषणा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा था कि अगर यूपी में हमारी सरकार आती है तो हम किसानों का पूरा कर्ज माफ करेंगे।

इसे भी पढ़ें: UP Elections: क्या विधानसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी? कांग्रेस नेत्री ने दिया ये जवाब…

UP Election 2022: Priyanka Gandhi का Amit Shah पर तंज, Ajay Mishra के बगल में खड़े होकर अपराधियों को ढूंढने की बात करते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here