BJP On Arvind Kejariwal: BJP का CM केजरीवाल पर बड़ा आरोप, घर संवारने में खर्चे 44.78 करोड़ रुपये!

BJP On Arvind Kejariwal: सीएम केजरीवाल द्वारा अपने घर और ऑफिस पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च करना उनकी संवेदनहीनता का एक बड़ा प्रमाण है।

0
85
BJP On Arvind Kejriwal top news today
BJP On Arvind Kejriwal top news today

BJP On Arvind Kejariwal: दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री केजरीवाल अपने शीशमहल को जनता दर्शन के लिए सार्वजनिक रूप से खोलें। दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि साल 2020 से 2022 के कोविड काल के दौरान जब कई बड़ी सरकारी परियोजनाएं स्‍थगित की गईं।

बावजूद इसके सीएम केजरीवाल ने अपने घर और ऑफिस दोनों के सौंदर्यीकरण पर 44.78 करोड़ रुपये खर्च किये थे। उनके इस कृत्य से दिल्ली स्तब्ध है।’ कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को उठाया है।

BJP On Kejriwal Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

BJP On Arvind Kejariwal: घर और ऑफिस पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्चे

BJP On Arvind Kejariwal: दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि कोविड काल के 16 माह के दौरान जब व्‍यापार मंदी की मार झेल रहा था। दिल्‍ली सरकार का राजस्‍व आधे से भी कम पर आ गया था। सीएम केजरीवाल द्वारा अपने घर और ऑफिस पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च करना उनकी संवेदनहीनता का एक बड़ा प्रमाण है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि मुख्यमंत्री के बंगले में आर्टिस्टिक ऑर्नामेन्टल कामों के साथ ही अन्य सौंदर्यीकरण पर 11 करोड़ से अधिक के खर्च की बात सामने आई है।
दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि 11 करोड़ रुपये में तो दिल्ली में एक बहुत भव्य बंगला बन जाता है।वहीं दिल्ली के लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि बंगले में 2.58 करोड़ रुपये बिजली की फिटिंग हुई और 1.10 करोड़ रुपये से किचन तैयार की गई है।उन्‍होंने सवाल दागते हुए कहा कि आखिर सीएम केजरीवाल के घर में ऐसा क्या बना है, जो इतने रुपये लगे हैं?

BJP On Arvind Kejariwal: अलमारी बनाने में 25 लाख रुपये खर्चे

BJP On Arvind Kejriwal News today
Delhi CM Arvind Kejriwal’ House.

BJP On Arvind Kejariwal: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि आखिर वह 3 अलमारियां कैसी होंगी? जिन्‍हें बनाने पर 25 लाख रुपये खर्च किए गए।जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के आवास पर उनके माता-पिता के लिये बनी अलमारी की लागत लगभग 12 लाख रुपये और उनके बेटे के लिय बनी अलमारी की लागत 8 लाख एवं बेटी के लिए बनी अलमारी पर लगभग 4 लाख रुपये खर्च किये गए।
इतना ही नहीं बच्चों के टॉयलेट के सौंदर्यकरण पर 15 लाख रुपये खर्च कर दिए गए।उन्होंने अपने बंगले के सौंदर्यकरण पर लगभग 45 करोड़ रुपये किस नैतिक अधिकार से खर्च किये।

BJP On Arvind Kejariwal: कांग्रेस नेता अजय माकन ने किया ट्वीट

BJP On Arvind Kejariwal: कांग्रेस नेता अजय माकन ने भी ट्वीट करके सीएम केजरीवाल का पुराना शपथ पत्र याद दिलाया है। उन्होंने लिखा कि ‘केजरीवाल साहब ने अपने बंगले पर जनता के 45 करोड़ रुपए खर्च किए। आरोप है की Dior पालिश के वियतनाम मार्बल, करोड़ों के पर्दे, करोड़ों के क़ालीन लगाए हैं. लेकिन, यह शपथ पत्र देखिए, 7 June, 2013 का देखिए, 7 June, 2013 का, शपथ पत्र की यह प्रति, तमाम नई दिल्ली विधान सभा क्षेत्र में केजरीवाल जी ने अपने चुनाव से पहले बांटे थे’ ।
अजय माकन ने कहा मैं ‘ लालबत्ती गाड़ी, सुरक्षा, बंगला नहीं लूंगा। उन्होंने कहा कि कर दाताओं की गाढ़ी कमाई से अपने लिए 45 करोड़ का बंगला बनाने के बाद सीएम केजरीवाल को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here