BJP MLA T Raja Arrested: तेलंगाना के BJP विधायक टी. राजा गिरफ्तार, पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

बता दें कि टी.राजा सिंह हैदराबाद की गोशामहल सीट से विधायक हैं। यह पहली बार नहीं जब उनका नाम विवादों के घेरे में आया है।

0
217
BJP MLA T Raja Arrested: तेलंगाना के BJP विधायक टी. राजा गिरफ्तार, पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी
BJP MLA T Raja Arrested: तेलंगाना के BJP विधायक टी. राजा गिरफ्तार, पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

BJP MLA T Raja Arrested: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ बयान देने के बाद बीजेपी से एक और विधायक के विवादित बोल सामने आए हैं। तेलंगाना में बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह पर पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप है, जिसके आरोप में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

बीजेपी विधायक के पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ बयान देने के बाद लोग उनके विरोध में उतर आए। हैदराबाद में भारी संख्या में लोग उनके खिलाफ सड़कों पर उतरे। जिसके बाद सुबह विधायक को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

BJP MLA T Raja Arrested: तेलंगाना के BJP विधायक टी. राजा गिरफ्तार, पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी
BJP MLA T Raja Arrested

पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इतना ही नहीं, दबीरपुरा, रेनबाजार, भवानी नगर और मीरचौक पुलिस थानों के बाहर भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए लोगों की भीड़ जमा है। टी.राजा सिंह पर लोगों का आरोप है कि उन्होंने एक समुदाय की धार्मिक भवानाओं को आहत करने का काम किया है।

BJP MLA T Raja Arrested: विवादित वीडियो के सामने आने के बाद हुआ हंगामा

BJP MLA T Raja Arrested: तेलंगाना के BJP विधायक टी. राजा गिरफ्तार, पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी
BJP MLA T Raja Arrested

गौरतलब है कि विधायक टी. राजा सिंह ने हाल ही में अपना एक वीडियो अपलोड किया था। जिसमें पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ अपत्तिजनक बातें कही गईं थीं। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात को पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद के ऑफिस के सामने और शहर के कई हिस्सों में भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था।

प्रदर्शनकारी विधायक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि इस वीडियो में वह कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और उनकी मां के खिलाफ भी टिप्पणी कर रहे हैं।

BJP MLA T Raja Arrested: तेलंगाना के BJP विधायक टी. राजा गिरफ्तार, पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी
BJP MLA T Raja Arrested

बता दें कि टी.राजा सिंह हैदराबाद की गोशामहल सीट से विधायक हैं। यह पहली बार नहीं जब उनका नाम विवादों के घेरे में आया है। इससे पहले उन्होंने कॉमेडिन मुनव्वर फारूकी को भी धमकी दी थी। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था।

जानकारी के अनुसार, टी.राजा सिंह ने मुनव्वर फारूकी का शो रद्द कराने की बात कही थी। इस काम के लिए 50 से अधिक लोग परिसर में दाखिल हुए थे, लेकिन एहतियातन पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here