JEE Advanced Admit Card 2022: जेईई एडवांस का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

0
165
GATE 2023 Schedule
GATE 2023 Schedule

JEE Advanced 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

jee 2
JEE Advanced Admit Card 2022

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जेईई एडवांस के लिए प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहले पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। वही, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी। यह परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित होगी।

ऐसे डाउनलोड करें JEE Advanced Admit Card 2022

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एडमिट कार्ड से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारियां दर्ज करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड आपके सामने वाली स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अंत में इसे चेक करें और आगे के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
JEE Advance 2022
JEE Advanced 2022

इन बातों का रखें खास ध्यान

इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में वे छात्र भाग ले सकेंगे जिन्होंने जेईई एडवांस परीक्षा में रैंक प्राप्त की है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परिस्थिती में उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। इसमें दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here